{"_id":"60d6353e8ebc3ef20c03c70a","slug":"five-policemen-including-asi-were-beaten-up-when-they-stopped-fighting-outside-the-outpost-rohtak-news-rtk6146930122","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी के बाहर झगड़ा करने से रोका तो एएसआई समेत पांच पुलिसकर्मियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी के बाहर झगड़ा करने से रोका तो एएसआई समेत पांच पुलिसकर्मियों को पीटा
विज्ञापन
शहर में खाकी का खौफ कम हो रहा है। वीरवार की रात सल्लारा मोहल्ला पुलिस चौकी के बाहर झगड़ा करने से रोकने पर थानेदार सहित पांच पुलिसकर्मियों के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। साथ ही पुलिस की बाइक तक सड़क पर गिरा दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन सगे भाइयों सहित चार को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां एक आरोपी को जमानत मिल गई। जबकि तीन को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बता दें कि चार दिन पहले खोखराकोट इलाके में युवक को पकड़ने गई सिटी पुलिस के साथ झड़प हुई थी।
पुलिस के मुताबिक सिपाही प्रदीप ने बताया कि वीरवार की रात करीब सवा 12 बजे वह अपने साथी आशीष के साथ पुलिस चौकी में ड्यूटी पर था। चौकी के साथ लगते मकान में झगड़ा हो रहा था। इतना ही नहीं, आरोपी झगड़ा करते हुए पुलिस चौकी के बाहर आ गए। इस दौरान सिपाही व उसके साथी ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट की। साथ ही दोपहिया वाहन सड़क पर गिरा दिए। मामले की सूचना पाकर अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि हंगामा कर रहे लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की। झगड़े में एएसआई अशोक कुमार, हवलदार प्रवीण, सिपाही मनोज, प्रदीप व आशीष घायल हो गए। सूचना पाकर पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी बजे सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी विकास, शंकर, दीपक व सुल्तान को गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी जरनैल सिंह पूनिया ने बताया कि सुल्तान को मेडिकल ग्राउंड पर जमानत मिल गई, जबकि तीन अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत के चलते सुनारिया जेल भेज दिया।
पुलिस कर्मियों से मारपीट, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने व सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा करने के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एक आरोपी सुल्तान सिंह को जमानत मिल गई है, जबकि तीन आरोपी विकास, शंकर व दीपक को अदालत ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
- बजे सिंह, थाना प्रभारी, पुरानी सब्जी मंडी