{"_id":"61a5212098480d1f863e7311","slug":"five-pink-mini-buses-will-run-from-december-4-rohtak-news-rtk6313134106","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिसंबर से चलेंगी पांच पिंक मिनी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिसंबर से चलेंगी पांच पिंक मिनी बसें
Tue, 30 Nov 2021 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
नीरज वर्मा, रोहतक
नीरज वर्मा, रोहतक
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
नए बस स्टैंड के वर्कशॉप में खड़ी महिलाओं के लिए आईं पिंक मिनी बसें। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज चार दिसंबर से महिलाओं के लिए फिर से पिंक मिनी बसें चलाने जा रहा है। कोरोना महामारी में ये बसें एंबुलेंस में तब्दील हुई थीं। मंगलवार से इनमें सीट लगाना शुरू होगा। डिपो जीएम ने बस चलाने के लिए रूट बनाने के आदेश कर दिए हैं।
हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य कार्यालय सचिव जयकुंवार दहिया ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 2019 में छात्राओं व महिलाओं को निशुल्क आवागमन की सुविधा मुहैया कराने के लिए 150 पिंक मिनी बसें खरीदी थीं, जो जिलों को आवंटित की गईं। रोहतक डिपो को साल के अंत में पांच बसें मिलीं। करीब ढाई माह बसें चली थीं, तभी कोरोना की वजह से लॉकडाउन लग गया। कोरोना से संकट के हालात पैदा होने पर इन बसों को एंबुलेंस में तब्दील करके स्वास्थ्य विभाग को चलाने के लिए दिया गया। जब लॉकडाउन हटा तो स्वास्थ्य विभाग ने पांचों बसें रोडवेज को लौटा दीं, तब से अभी तक ये बसें वर्कशॉप में खड़ी हैं। अधिकारी भी इन बसों को चलाने के लिए गंभीर नहीं हैं। जब कर्मचारी नेता के विरोध के स्वर रोडवेज अधिकारियों तक पहुंचे तो एकदम हरकत में आ गए। फोरमैन सुरेंद्र सिवाच ने बताया कि एंबुलेंस बनीं मिनी बसों में मंगलवार से सीट लगाने का काम शुरू करवा दिया जाएगा। चार दिसंबर से बसों का संचालन शुरू करवा दिया जाएगा।
डिपो महाप्रबंधक दलबीर फौगाट ने फोरमैन व वर्कशॉप मैनेजर को आदेश दिए कि जल्द मिनी बसों में सीट लगाने का काम पूरा करके संचालित कराया जाए। यातायात प्रभारी को महिलाओं व छात्राओं की सुविधा के लिए बसों के संचालन का रूट बनाने के आदेश दिए हैं।