फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Five more accused of cheating in the name of lottery arrested from Bihar

लॉटरी के नाम ठगी के पांच और आरोपी बिहार से गिरफ्तार

Wed, 14 Jul 2021 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Five more accused of cheating in the name of lottery arrested from Bihar
साइबर थाना पुलिस ने लॉटरी के नाम पर ठगी के आरोप में बिहार के पांच और युवकों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मंगलवार को आरोपी बिहार के नवादा जिले के गांव नैपुरा निवासी मनजीत कुमार, अपसढ़ निवासी सौरभ कुमार व गौरव कुमार और नालंदा निवासी विकास कुमार तथा निवास कुमार को अदालत में पेश किया गया। आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश कर 10 दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि सोनीपत के बहालगढ़ निवासी पवन ने राई थाने में शिकायत दी थी कि उसे बताया गया कि उसकी एक्सयूवी 500 गाड़ी लॉटरी में निकली है। इसके लिए पहले कुछ पैसे जमा कराने होंगे। इस तरह झांसे में लेकर आरोपी उससे 11 लाख 97 हजार रुपये ठग लिए गए। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संदीप खिरवार ने मामले की जांच साइबर थाना टीम को सौंपी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले एक युवक को मई माह में गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के बाद दिल्ली के मदनपुर खादर निवासी ताज मोहम्मद, बदरपुर निवासी पंकज कुमार रोशन व शक्ति विहार मिठापुर निवासी मनोज कुमार को गिरफ्तार किया। उनसे मिले सुराग के आधार पर पता चला कि ऑनलाइन ठगी का गिरोह बिहार से चल रहा है। पुलिस ने जून माह में बिहार के नालंदा निवासी मुन्ना चौधरी व विक्रम कुमार को काबू किया। उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया। उनसे पूछताछ के बाद अब पांच अन्य आरोपियों को काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed