{"_id":"5e31f0f08ebc3e4b5703b678","slug":"five-hours-sealing-campaign-became-only-formality-rohtak-news-rtk539661887","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घंटे चला सीलिंग अभियान सिर्फ औपचारिकता बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घंटे चला सीलिंग अभियान सिर्फ औपचारिकता बनी
विज्ञापन
नगर निगम टीम ने बुधवार को गोहाने अड्डे से सुखपुरा चौक के बीच घर पर लगे टावर वाले घर को सील करने पहु?
सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद हरकत में आए नगर निगम ने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने के लिए नगर निगम ने बुधवार को तीसरा सीलिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक मोबाइल टावर, एक नर्सरी और दो प्रतिष्ठानों को निगम की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में सील कर दिया। पांच घंटे चली कार्रवाई के दौरान निगम की टीम ने केबल कंपनियों के 12 बॉक्स उतारे।
नगर निगम के क्षेत्रीय कराधान अधिकारी जगदीश चंद्र दोपहर करीब 12 बजे पुलिस फोर्स के साथ सीलिंग अभियान चलाने कार्यालय से निकले। वह सबसे पहले आकाशवाणी केंद्र के सामने शिव नगर में पहुंचे, जहां एक कांप्लेक्स की चौथी मंजिल पर लगे मोबाइल टावर का कंट्रोल रूम सील किया। टावर के तारों को काटकर निष्प्रभावी बनाने की कार्रवाई की गई। टीम ने गोहाना अड्डा, सुखपुरा चौक, दिल्ली रोड, सोनीपत रोड, जाट भवन के नजदीक केबलों को काटकर बॉक्स उतारे गए। जाट भवन के पास 4.29 लाख रुपये बकाया होने पर एक नर्सरी को सील किया। इसके अलावा दो व्यावसायिक प्रतिष्ठान व एक जनसेवा संस्था के कार्यालय पर सीलिंग कार्रवाई की। सीलिंग की कार्रवाई एक लाख रुपये से अधिक के बकायेदारों पर हो रही है। जिन लोगों पर कार्रवाई हो रही है, उनको बकाया जमा कराने के लिए नोटिस थमाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि किन-किन कंपनी की कितने केबल काटकर बॉक्स उतारे गए हैं, उनका पता लगाया जा रहा है।
दो दिन में जमा करवा सकते हैं बकाया टैक्स
कराधान अधिकारी जगदीश चंद्र ने बताया कि बकाया टैक्स ब्याज माफी योजना के तहत जमा कराने के लिए दो दिन का समय शेष है। इसके चलते नगर निगम में दोनों दिन विशेष काउंटर पर टेक्स जमा कराया जा सकता है। इसके बाद सीधे सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।