फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   First we will vote, then we will come home and do other work

Rohtak News: पहले करेंगे मतदान, फिर घर आकर करेंगे दूसरा काम

Sat, 04 May 2024 03:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 04 May 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
First we will vote, then we will come home and do other work
नागरिक सद्भावना समिति के पदाधिकारी बैठक करते हुए।
बहादुरगढ़। हर वोट अपनी ताकत दिखाते हुए लोकतंत्र को मजबूत करेगा। इसी को लेकर अब हर मतदाता को जागरूक करते हुए वोट देने की अपील की जा रही है। नागरिक सद्भावना समिति पदाधिकारियों ने लाइनपार में रेलवे पार्क में शुक्रवार को लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। समिति लगातार अलग-अलग स्थानों पर जाकर लोगों को लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए प्रेरित करेगी। पार्क में काफी संख्या महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन

समिति के प्रवक्ता सतबीर सिंह ने कहा कि हर वोट कीमती है। इस बार हर मतदाता को अपना वोट डालकर एक मजबूत सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि धर्म, जाति या समुदाय से ऊपर उठकर मतदाता अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट जरूर करें। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि खुद मतदान करें और परिवार, पास पड़ोस के नागरिकों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। मतदान करना सभी का परम कर्तव्य है मतदान से हम एक सशक्त सरकार चुन सकते हैं ऐसे में हम सभी को मतदान अवश्य करना चाहिए। लोकतंत्र में व्यक्ति का सबसे महत्वपूर्ण अधिकार मत देने का अधिकार है। लोगों को अपने इस अमूल्य मत का प्रयोग जाति, धर्म, संप्रदाय एवं संकीर्ण विचारों से ऊपर उठकर विकास, शिक्षा और रोजगार को ध्यान में रखकर करना चाहिए। इस मौके पर समिति के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन




-फोटो 51 : नागरिक सद्भावना समिति के पदाधिकारी बैठक करते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed