{"_id":"65caa5c6080d4c8b85080df4","slug":"first-train-will-run-on-maham-hansi-railway-line-on-16th-pm-will-inaugurate-rohtak-news-c-17-rtk1042-358862-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: महम-हांसी रेललाइन पर 16 को दौड़ेगी पहली ट्रेन, पीएम करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: महम-हांसी रेललाइन पर 16 को दौड़ेगी पहली ट्रेन, पीएम करेंगे उद्घाटन
विज्ञापन
रोहतक/हांसी (हिसार)। रोहतक-महम-हांसी नई रेललाइन का उद्घाटन 16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी इस रेललाइन के उद्घाटन के साथ इस नए रेलमार्ग पर रेलगाड़ी का शुभारंभ भी करेंगे। ट्रेन कौन सी चलेगी अभी रेलवे द्वारा तय नहीं किया गया है।
प्रधानमंत्री 16 फरवरी को रेवाड़ी में एम्स का उद्घाटन करने आएंगे। इस दौरान पीएम द्वारा रोहतक-महम-हांसी रेलवे लाइन का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री रेलवे से जुड़ी प्रदेश की पांच परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री द्वारा इस रेलवे लाइन के शुभारंभ की घोषणा होते ही रेलवे द्वारा भी पूरी तैयारी शुरू कर दी गई है। बीते दिनों रेलवे द्वारा इस नई रेलवे लाइन पर दो ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया गया था, लेकिन अभी यह तय नहीं किया गया है कि 16 फरवरी को कौनसी रेलगाड़ी का शुभारंभ होगा। रेलवे द्वारा आज-कल में इसकी जानकारी स्पष्ट की जाएगी। रेलवे के अनुसार 68 किलोमीटर लंबे रोहतक-महम-हांसी रेलवे लाइन का काम 889 करोड़ रुपये में हुआ है। यहां पर पांच नए रेलवे स्टेशन बनाए गए हैं।
अभी स्टेशन कोड नहीं हुए जारी
नई ट्रेन का किराया कितना होगा, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है। न ही नए बने स्टेशनों के कोड जारी हुए हैं। हालांकि इन नए स्टेशनों पर स्टाफ की नियुक्ति हो गई है। अभी इस रूट पर पांच से छह मालगाड़ी नियमित रुप से गुजर रही हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री द्वारा इस नई रेलवे लाइन का उद्घाटन किया जाएगा, साथ ही इस रेलवे लाइन पर नई रेलगाड़ी का शुभारंभ किया जाएगा।
- कृष्णण नायर, पीआरआई, रेलवे।