फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   First Merit in Jat College crosses 106%

जाट कॉलेज में पहली मेरिट 106 प्रतिशत के पार

Wed, 15 Sep 2021 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
First Merit in Jat College crosses 106%
जाट कॉलेज की पहली मेरिट लिस्ट 106 प्रतिशत के पार हो गई है। बीए और बीकॉम में जिले में सबसे ज्यादा कटऑफ प्रतिशत जाट कॉलेज का रहा है। बीए की मेरिट 106.8 प्रतिशत और बीकॉम की 106.2 फीसदी रही है। मंगलवार को भी नए विद्यार्थियों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन फीस जमा करवाई। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सभी कॉलेजों ने हेल्प डेस्क स्थापित की है।
विज्ञापन

अभी तक जिले में बीकॉम और अन्य विषयों में सर्वाधिक कटऑफ पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय का रहा था। लेकिन जाट कॉलेज ने सबको पीछे छोड़ दिया। यहां सभी विषयों में दाखिले के लिए कड़ा मुकाबला है। बीए, बीकॉम के अलावा जाट कॉलेज में बीसीए की पहली मेरिट 103 प्रतिशत पर रही। बीएससी मेडिकल का कटऑफ 101.6 और बीएससी नॉन मेडिकल का कटऑफ 104 प्रतिशत रहा है। बड़ी संख्या में नए विद्यार्थी दाखिले की प्रक्रिया पूरी करवाने के लिए कॉलेजों में पहुंचे। वैश्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि परिसर में जगह-जगह हेल्प डेस्क स्थापित की गई हैं। जहां एनसीसी, एनएसएस और वाईआरसी यूनिट नए विद्यार्थियों की मदद कर रही हैं। पहली मेरिट में जिन विद्यार्थियों का नाम आया है, उन्हें 18 सितंबर तक फीस जमा करवानी होगी, वरना वे पात्र नहीं रहेंगे।
विज्ञापन

अंक ज्यादा पर मेरिट में नाम नहीं
तमाम कॉलेजों में मंगलवार को बहुत से विद्यार्थी ऐसे पहुंचे जिनका कहना था कि उनके अंक ज्यादा हैं पर उनका नाम मेरिट लिस्ट में नहीं आया। उनसे कम प्रतिशत वाले विद्यार्थियों का नाम लिस्ट में है। पंडित नेकराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में पहुंची मनीषा की भी यही समस्या थी। मनीषा के एससी कैटेगरी में 92.8 प्रतिशत हैं। इनमें भी वेटेज नहीं लगी है। उसने भूगोल, राजनीति विज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी विषय लिए थे। उसका नाम मेरिट लिस्ट में नहीं आया। जबकि, 92.4 प्रतिशत वाले दो विद्यार्थियों का नाम मेरिट लिस्ट में है, उनमें वेटेज भी लगा है। बहुत से विद्यार्थी ऐसे थे, जिनका कहना था कि शनिवार को जारी मेरिट लिस्ट में उनका नाम था, लेकिन सोमवार की लिस्ट में गायब हो गया। हेल्प डेस्क पर मौजूद शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा निदेशालय को ई-मेल करने को कहा या फिर खुद ई-मेल की। मुख्यालय से यह जवाब आया कि विद्यार्थियों ने विषयों का जो कॉम्बिनेशन लिया है, उसमें मेरिट ऊंची होने के कारण उनका नाम पहली लिस्ट में नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाट कॉलेज
विषय - मेरिट
बीए - 106.8 प्रतिशत
बीकॉम - 106.2
बीसीए - 103
बीएससी मेडिकल - 101.6
बीएससी नॉन मेडिकल - 104
वैश्य कॉलेज
विषय - मेरिट
बीए - 96 प्रतिशत
बीकॉम - 95.4
बीकॉम ऑनर्स 101.2
बीएससी मेडिकल - 92.6
बीएससी नॉन मेडिकल - 93.2
एमकेजेके कॉलेज
विषय - मेरिट
बीए - 96.2 प्रतिशत
बीएससी मेडिकल - 93.2
बीएससी नॉन मेडिकल - 96
बीकॉम - 89.8
बीकॉम ऑनर्स - 104.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed