फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   first krisna send then move forward

पहले भगौड़े कृष्ण को पेश करो, फिर होगी आगे की कार्रवाई

Fri, 24 Jul 2015 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 24 Jul 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी रामपाल बृहस्पतिवार को फिर से कोर्ट में पेश हुआ।
विज्ञापन


रामपाल सहित उसके आरोपी साथी तो पेश हुए, लेकिन रोहतक पुलिस अभी तक मामले में भगौड़ा घोषित आरोपी कृष्ण को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

कोर्ट ने इसे गंभीर से लिया और पुलिस को फटकार लगाते हुए कृष्ण को गिरफ्तार करने के आदेश दिए। कोर्ट ने कहा कि पहले हत्यारोपी कृष्ण को पेश करो, बाद में आगे की कार्रवाई होगी।

वहीं, बुधवार को तीन गवाहियों के बाद बृहस्पतिवार को किसी की भी गवाही नहीं हो सकी। अब अगली सुनवाई 27 जुलाई हो होगी।

ध्यान रहे कि रामपाल पर रोहतक कोर्ट में दो केस चल रहे हैं। पहला करौंथा सतलोक आश्रम के बाहर हत्या का और दूसरा धोखाधड़ी कर आश्रम की जमीन ट्रस्ट के नाम करवाने का। इन्हीं दोनों मामलों में बृहस्पतिवार को रामपाल व उसके साथियों की कोर्ट में पेशी हुई। पुलिस रामपाल को सुनारिया जेल से सुबह 10 बजे ही कोर्ट में लेकर पहुंच गई। यहां की कार्रवाई में लगभग डेढ़ घंटा लगा। रामपाल को हत्या के मामले में अतिरिक्त सेशन जज अश्विनी कुमार व धोखाधड़ी के मामले में जेएमआईसी सविता की कोर्ट संख्या दो में पेश किया गया। दोनों मामलों में अब अगली सुनवाई 27 जुलाई को होगी। कोर्ट की कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस रामपाल को सोनीपत स्टैंड से होते हुए जेल लेकर चली गई।
विज्ञापन

वर्जन
कोर्ट में रामपाल की हत्या व धोखाधड़ी के मामलों में पेशी हुई। हत्या के मामले में कृष्ण फरार है, जिसको पेश करने के लिए कहा गया है। दोनों मामलों में अब 27 जुलाई को पेशी होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर.एस. हुड्डा
रामपाल के वकील 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed