{"_id":"6213f4a10dc6e51f61175b57","slug":"firm-did-not-send-goods-after-putting-rs-13-lakh-in-account-case-registered-rohtak-news-rtk6391011145","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 लाख रुपये खाते में डलवाकर फर्म ने नहीं भेजा सामान, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 लाख रुपये खाते में डलवाकर फर्म ने नहीं भेजा सामान, मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महम। महाराष्ट्र की एक फर्म ने इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान भेजने की एवज में महम के एक दुकानदार से अपने खाते में 13 लाख 5100 रुपये ट्रांसफर तो करवा लिए लेकिन एक साल बीतने के बाद भी सामान नहीं भेजा। पीड़ित दुकानदार ने फर्म मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
पुलिस को दी शिकायत में सुनील निवासी वार्ड 2 हरि नगर फरमाना चुंगी ने बताया कि उसने बजरंग सर्विस सेंटर के नाम से फर्म बना रखी है। इसमें वह इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान बेचने का काम करता है। मार्च 2021 में उसने महाराष्ट्र के ठाणे में स्थित एक फर्म से सामान लेने का सौदा किया। इसके बाद फर्म के मालिक ने उससे सामान के एवज में एडवांस रुपये मांगे। उसने फर्म के खाते में अलग-अलग बैंकों के खाते से रुपये ट्रांसफर कर दिए। लेकिन फर्म का मलिक अप्रूवल न आने का बहाना बनाता रहा। इस तरह एक साल के लगभग समय बीत जाने के बाद अब उसका धैर्य जवाब दे गया है। इसके अलावा वह आर्थिक रूप से असहज हो जाने के कारण मानसिक रूप से परेशान हो गया है। शिकायतकर्ता ने उक्त फर्म से रुपये दिलवाने की गुहार लगाते हुए फर्म संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे में स्थित निजी कंपनी के संचालक चंदन व प्रवीण के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू की है।