{"_id":"6a29a85e73e428eb70032151","slug":"fire-in-rohtak-d-park-haryana-news-2026-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डी पार्क अग्निकांड : 24 घंटे बाद भी दुकानों से उठ रहा धुआं, पोस्टमार्टम के बाद डीएनए रखे गए सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डी पार्क अग्निकांड : 24 घंटे बाद भी दुकानों से उठ रहा धुआं, पोस्टमार्टम के बाद डीएनए रखे गए सुरक्षित
Wed, 10 Jun 2026 11:42 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:42 PM IST
सार
दुकानों से रह-रहकर आग की लपटें व धुआं उठता रहा। इसकी वजह से दमकल की टीम लगातार आग बुझाने के लिए वहीं रही। पिछले 24 घंटे में दमकल की 50 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
रोहतक डी पार्क में आग बुझाते दमकल कर्मी
- फोटो : संवाद
विस्तार
डी पार्क की गोल मार्केट की दुकानों में मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे लगी भीषण आग के दौरान व्यापारी और दो कर्मियों की मौत दम घुटने से हुई थी। यह पुष्टि जूता व्यापारी सौरभ उर्फ रोहित व कर्मचारी कपिल और अमन के शवों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। सिविल अस्पताल के तीन सदस्यीय चिकित्सकों के बोर्ड ने शवों का पोस्टमार्टम करने के साथ तीनों के डीएनए भी सुरक्षित रख लिए हैं। पोस्टमार्टम के बाद जूता व्यापारी के शव का गोहाना अड्डा और दोनों कर्मियों के शवों का जींद रोड स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
इधर, आग लगने के 24 घंटे बाद भी दुकानों से रह-रहकर उठता धुआं बुधवार दोपहर बाद तक दमकल टीम के लिए चिंताजनक बना रहा। यही नहीं प्रशासन ने हादसे की वजह से हुए नुकसान का आकलन व अन्य की जांच व पुष्टि के लिए एडीसी की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी है। शहर के सबसे व्यस्त बाजार डी पार्क की गोल मार्केट की दस दुकानों में मंगलवार दोपहर हुए भीषण अग्निकांड की आग बुधवार दोपहर बाद तक भी ठंडी नहीं हुई।
विज्ञापन
दुकानों से रह-रहकर आग की लपटें व धुआं उठता रहा। इसकी वजह से दमकल की टीम लगातार आग बुझाने के लिए वहीं रही। पिछले 24 घंटे में दमकल की 50 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। इसके चलते घटनास्थल दिनभर सील रहा। यहां बेरिकेड्स लगाकर आवागमन को रोकन दिया गया है। किसी को भी इस रास्ते पर आने-जाने नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
मीडिया कर्मियों को भी घटनास्थल से दूर रखा गया। बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे विधायक भारत भूषण बतरा आग की घटना का जायजा लेने के लिए पहुंचे। इनके साथ पूर्व सांसद शादीलाल बतरा, विधायक शकुंतला खटक भी रहीं। हादसे के बाद से डी-पार्क पर सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना के बाद आसपास की दुकानें बंद रहीं।
मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे व्यापारी
आग लगने से प्रभावित होने वाले दुकानदार मुआवजा दिलाने व नुकसान की भरपाई की मांग को लेकर बुधवार को सिविल लाइन थाने पहुंचे। पुलिस से बातचीत में व्यापारियों ने अपनी नुकसान की बात रखी। यहां करीब डेढ़ घंटे बाद लिखित शिकायत देने पर सहमति बनी। देर शाम तक व्यापारी नुकसान का आकलन करने में जुटे रहे।
अग्निकांड के दौरान जान गंवाने वालों को मुख्यमंत्री ने मुआवजा देने की घोषणा कर दी है। दुकानों में हुए नुकसान को लेकर कमेटी बना दी गई है। एडीसी की अध्यक्षता में कमेटी हादसे की वजह, नुकसान का आकलन व अन्य जरूरी बातों की जांच व पुष्टि करेगी। -सचिन गुप्ता, उपायुक्त