फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fire in Pizza Cafe, chaos ensued, cook scorched

पिज्जा कैफे में लगी आग, मची अफरातफरी, कुक झुलसा

Mon, 09 Aug 2021 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Fire in Pizza Cafe, chaos ensued, cook scorched
हादसे के बाद सड़क पर बिखरे कांच के टुकड़े व मौजूद लोग। संवाद - फोटो : RohtakCity
जाट कॉलेज के सामने एक पिज्जा कैफे में रविवार रात सिलिंडर से गैस लीक होने के कारण आग लग गई। आग की चपेट में आने से कुक संतोष (23) झुलस गया। उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया, जहां वह खतरे से बाहर है। आग लगने के दौरान कई ग्राहक तीसरी मंजिल पर पिज्जा आदि खा रहे थे, उन्हें किसी तरह सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इस दौरान मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

कैफे में काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि पुराना बस स्टैंड पुष्पेंद्र यादव ने फरवरी में जाट कॉलेज के बाहर पिज्जा कैफे चालू किया था। तीन मंजिला कैफे की दूसरी मंजिल पर रात करीब 10 बजे कुक संतोष व अन्य आर्डर तैयार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इसी बीच गैस की पाइप में आग लग गई। इससे कुक संतोष का चेहरा झुलस गया। इसके बाद आग और भड़क गई। इससे कैफे के अंदर लोगों में अफरातफरी मच गई। इसके बाद लोगों को तीसरी मंजिल से सुरक्षित उतारा लिया गया। कुछ लोगों ने मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी, एंबुलेंस व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। घायल कुक को पीजीआई ले जाया गया।
विज्ञापन

कैफे में रखे थे कई सिलिंडर, बड़ा हादसा होने से बचा
फायर ब्रिगेड टीम के मुताबिक कैफे के अंदर कई गैस सिलिंडर रखे थे। अगर आग ज्यादा फैलती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
सड़क के डिवाइडर तक बिखरे कांच के टुकड़े
कैफे में आग लगने से दूसरी मंजिल से शीशा टूटकर नीचे आ गिरा, जिससे सड़क पर डिवाइडर तक कांच के टुकड़े बिखर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed