फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fire broke out due to short circuit in Rajasthan's tourist bus in Rohtak, 20 passengers saved their lives.

Rohtak News: रोहतक में राजस्थान की टूरिस्ट बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 20 यात्रियों की बची जान

Tue, 06 May 2025 02:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to short circuit in Rajasthan's tourist bus in Rohtak, 20 passengers saved their lives.
रोहतक में कलानौर के निगाना मोड़ पर सुबह लगी आग के बाद जली बस। स्रोत : सोशल मीडिया
रोहतक। कलानौर में निगाना मोड़ पर सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे राजस्थान की टूरिस्ट बस में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना के समय बस में करीब 20 यात्री सवार थे। आनन फानन बस से यात्रियों को उतारकर उनकी जान बचाई गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। उधर, घटना की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि, जब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। यात्रियों की दूसरी बस से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन

कलानौर थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि राजस्थान के जयपुर से चंडीगढ़ के लिए टूरिस्ट बस चली थी। सोमवार को बस कलानौर के निगाना मोड़ पर पहुंची तो शॉर्ट सर्किट से उसमें आग लग गई। उस समय करीब 3:30 बजे थे और इसकी सूचना मिली तो तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन

उधर, आग लगने के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और उनको किसी तरह बाहर निकाला गया। आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन विकराल रूप धारण कर लिया। इसके बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया जा सका। जब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। उन्होंने बताया कि यात्रियों के लिए ट्रासंपोर्टर ने दूसरी बस की व्यवस्था करके उनको गंतव्य तक भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलानौर में फायर स्टेशन नहीं
कलानौर में फायर स्टेशन नहीं है। वहां पर आग लगने पर रोहतक से ही दमकल की गाड़ी भेजी जाती है। आग की सूचना पर करीब 45 मिनट में गाड़ी पहुंची थी। इसके बाद ही बस में लगी आग पर काबू पाया जा सका।
- दिपांशु महलावत, फायर सेफ्टी ऑफिसर, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed