{"_id":"666cc0615645b2b9d9003ef6","slug":"fire-broke-out-due-to-short-circuit-in-power-house-power-cut-in-many-colonies-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-111101-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पावर हाउस में शाॅर्ट-सर्किट से लगी आग, कई कॉलोनी की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पावर हाउस में शाॅर्ट-सर्किट से लगी आग, कई कॉलोनी की बिजली गुल
Sat, 15 Jun 2024 03:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 15 Jun 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
14jjrp33 झज्जर के सामान्य अस्पताल सड़क मार्ग पर स्थित पावर हाउस परिसर में लगी हुई आग को बुझाते
झज्जर। मेडिकल रोड पर स्थित 33केवी पावर हाउस में शुक्रवार को शार्ट-सर्किट से आग लग गई। इससे रेस्ट हाउस फीडर से जुडी कॉलोनियों की बिजली गुल हो गई। लगभग दो घंटे बाद बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मेडिकल मॉडल पर स्थित पावर हाउस में शुक्रवार दोपहर को आग लग गई। इससे झाड़ियों में भी आग लग गई। इससे आग फैल गई। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और 25 मिनट में आग पर काबू पाया गया। सूचना पाकर एसीपी शमशेर सिंह, एसडीओ सौरभ और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आग बुझने पर बिजली कर्मियों ने पावर हाउस में मेंटेनेंस का काम किया और दो घंटे बाद बिजली शुरू हुई।
वर्जन
शार्ट-सर्किट के कारण पावर हाउस में नीचे झाड़ियों में आग लगी थी। इससे रेस्ट हाउस फीडर की बिजली गुल हो गई। शाम तक बिजली सुचारु हो गई।-सौरभ, एसडीओ, बिजली निगम, झज्जर