{"_id":"6a244f194f72cde67b03d88e","slug":"fir-lodged-against-six-people-including-a-trade-leader-for-attempting-to-occupy-a-house-rohtak-news-c-17-roh1019-868460-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मकान पर कब्जे के प्रयास का आरोप, व्यापारी नेता सहित छह पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मकान पर कब्जे के प्रयास का आरोप, व्यापारी नेता सहित छह पर एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
रोहतक। सलारा मोहल्ले में दो मकानों पर कब्जे को लेकर शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे जमकर हंगामा हो गया। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मकान मालिक बलवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने वर्ष 1996 में प्रजापति पार्क के पीछे मोहल्ला निवासी ताराचंद से करीब 75 गज जमीन खरीदी थी, जिस पर बाद में मकान बनाया गया।
उनका आरोप है कि शुक्रवार को सतीश प्रजापति, कैलाश, मंगल, प्रमोद, राजकुमार, सुल्तान और बिजेंद्र वहां पहुंचे और मकान पर कब्जे की नीयत से दीवार तोड़ दी। विरोध करने पर उनके बेटे सूरज और पुत्रवधू अंजली के साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
बलवान ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। साथ ही उन्होंने पड़ोसी महासिंह के मकान की दीवार भी गिरा दी। घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई।
वहीं, दूसरी ओर आरोपी पक्ष का कहना है कि संबंधित जमीन पंचायती है और वहां पहले से अवैध कब्जा किया हुआ है। उन्होंने आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं।
मकान पंचायती जमीन पर बनाए गए हैं। किसी तरह के दस्तावेज नहीं हैं। यह उनका व्यक्तिगत नहीं पंचायत का मामला है। यहां तक कोर्ट में शनिवार को सुनवाई भी हुई। बाकी आरोप बेबुनियाद लगाए गए हैं। -सतीश प्रजापति, व्यापारी नेता