फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fines on 5 including two clinic operators, two jewelers, 7 served notice

दो क्लीनिक संचालकों, दो ज्वेलर्स सहित 5 पर जुर्माना, 7 को थमाया नोटिस

Sun, 10 May 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fines on 5 including two clinic operators, two jewelers, 7 served notice
Fines on 5 including two clinic operators, two jewelers, 7 served notice - फोटो : RohtakCity
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में निजी क्लीनिक संचालक भी नियम तोड़ रहे हैं। शनिवार को निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 क्लीनिक संचालकों व दो आभूषण विक्रेताओं सहित 5 लोगों पर जुर्माना किया, जबकि 7 को चेेतावनी नोटिस दिए। निगम के अधिकारियों का कहना है कि रविवार को आवश्यक वस्तुुओं को छोड़कर दूसरी दुकानें बंद रहेंगी। अगर कोई दुकान खोलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह निगम की टीम झज्जर रोड पर पहुंची, जहां एक निजी क्लीनिक में दो से ज्यादा मरीज बैठे हुए थे। यहां तक की काउंटर भी अंदर की तरफ लगा हुआ था। निगम की टीम ने डॉक्टर से सवाल जवाब किए। इसके बाद काउंटर बाहर की तरफ लगवाया, ताकि अंदर भीड़ न हो सके। इसके बाद क्लीनिक के बाहर चेतावनी नोटिस चस्पा दिया गया। डॉक्टर ने आश्वासन दिया कि दोबारा नियम नहीं टूटने देंगे। इसके बाद टीम अपरोच रोड पर पहुंची, जहां एक निजी क्लीनिक में ज्यादा भीड़ थी। टीम ने क्लीनिक संचालक पर एक हजार रुपये का जुर्माना किया। वहां से टीम रेलवे रोड पर पहुंची, जहां सुनारों वाली गली में दो आभूषण व्यापारी बिना नंबर के दुकान खोले हुए थे। एक पर एक हजार रुपये तो दूसरे पर 500 रुपये जुर्माना लगाया गया। वहां से टीम रेलवे रोड पर आगे बढ़ी, जहां एक निजी क्लीनिक में भीड़ मिली। क्लीनिक संचालक पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके बाद भिवानी स्टैंड में एक दुकान पर दो ज्यादा ग्राहक थे। दुकानदार पर 500 रुपये जुर्माना किया गया। वहां से टीम जांच करते हुए प्रताप चौक पर पहुंची, जहां एक दुकानदार ने अतिक्रमण कर रखा था। उसे चेतावनी नोटिस दिया गया। वहां से टीम बड़ा बाजार में पहुंची, जहां एक गोदाम में पूरी तैयार की जा रही थी। हालांकि उसकी दुकान बंद थी। निगम ने कार्रवाई करते हुए उस पर 500 रुपये जुर्माना किया।
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से हिदायत है कि भीड़भाड़ वाले बाजारों में रविवार को आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर बाकी दुकान नहीं खुलेंगी। अगर कोई दुकानदार नियम का उल्लंघन करता है तो कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को निगम की टीम ने 2 क्लीनिक पर जुर्माना किया, जबकि एक को चेतावनी नोटिस दिया गया। दो दुकानदार बिना नंबर दुकान खोले हुए थे। जबकि एक पर भीड़ ज्यादा था। उस पर जुर्माना किया गया। बाकी सात दुकानदारों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर चेतावनी नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र गोयल, एलओ नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed