फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Finding the helpline number of the bank was expensive, one lakh 44 thousand rupees were cheated

बैंक का हेल्पलाइन नंबर ढूंढना पड़ा महंगा, एक लाख 44 हजार रुपये ठगे

Thu, 30 Dec 2021 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Finding the helpline number of the bank was expensive, one lakh 44 thousand rupees were cheated
रोहतक। शहर की जनता कॉलोनी में एक युवक को गूगल पर बैंक का हेल्पलाइन नंबर ढूंढना महंगा पड़ गया। ठग ने बैंककर्मी बनकर उसके खाते से 1 लाख 44 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जनता कॉलोनी निवासी रमेश पांचाल के मकान में किराये पर रह रहे मोहित ने दी शिकायत में बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर बैंक से मैसेज नहीं आ रहे थे। उसने गूगल पर बैंक का हेल्पलाइन नंबर ढूंढकर कॉल की। कॉल करने पर युवक ने कहा कि वह आपकी समस्या का जल्द समाधान करवाता है। आप कॉल पर बने रहें। पहले तो उसने काफी देर तक फोन होल्ड पर रखा। इसके बाद बैंक अकाउंट की डिटेल ली। इसके बाद उसे दूसरे नंबर से कॉल आई। पूछा क्या आपकी समस्या का समाधान हुआ। उसने कहा कि अब भी बैंक अकाउंट से संबंधित मैसेज नहीं आ रहे हैं। युवक ने कहा कि आपकी शिकायत दर्ज कर रहे हैं। उसने भी फोन होल्ड पर रख दिया। उसे शक हुआ। उसने फोन कॉल काट कर बैंक में जाकर जांच की तो पता चला कि उसके खाते से 1 लाख 44 हजार 958 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed