फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   File to legalize 35 colonies stuck

Rohtak News: 35 कॉलोनियों को वैध करने की फाइल अटकी

Fri, 01 Sep 2023 02:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
File to legalize 35 colonies stuck
रोहतक। शहर की 35 कॉलोनियों को वैध करने की फाइल अटक गई है। मंडल आयुक्त ने फाइल वापस भेजकर पूछा है कि नगर निगम प्रशासन बताए कि उक्त कॉलोनियों में कितनी रजिस्ट्री पहले हो चुकी हैं। अब बिल्डिंग ब्रांच रजिस्ट्री का ब्यौरा एकत्रित कर रही है। इसके लिए एक बिल्डिंग इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। अब नगर निगम दोबारा मंडल आयुक्त को फाइल भेजनी होगी, जिसे आगे सरकार के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम के रिकॉर्ड के मुताबिक, 2019 से अब तक शहर में 143 अवैध कॉलोनियां पनप चुकी हैं। क्योंकि सरकार ने 2018 में 99 कॉलोनियां को वैध किया था। उस समय 50 प्रतिशत से कम विकसित कॉलोनियां को छोड़ दिया गया था। 25 जुलाई को मुख्यालय की तरफ से प्रदेश स्तर पर 131 कॉलोनियों को वैध किया गया, जिसमें रोहतक की नौ कॉलोनियां शामिल थी। साथ ही निगम क्षेत्र से बाहर कंट्रोल एरिया की 23 कॉलोनी भी वैध की गई, जिसमें रोहतक खंड की 15, महम की पांच, सांपला की दो व कलानौर की एक कालोनी है। निगम की तरफ से जुलाई माह में मंडल आयुक्त को 35 कालोनियां वैध होने के लिए भेजी थी, जिसकी फाइल वापस आ गई है।
विज्ञापन


72 कॉलोनियों के तैयार हो रहे नक्शे
नगर निगम हाउस में 72 कॉलोनियों को वैध करने का प्रस्ताव पास हुआ था, जिसकी सूची तैयार हो गई है। अब निगम की टीम कॉलोनियों के नक्शे तैयार कर रही है। उक्त कॉलोनियों में वे एरिया लिए गए है, जो 2019 में वैध हुई 99 कॉलोनियों के साथ लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कॉलोनियां की फाइल वापस आई
वार्ड कॉलोनी
1 लाल बहादुर शास्त्री नगर, सूर्य नगर एक्सटेंशन भाग चार, शिव नगर भाग एक व दो
2 कृष्णा कॉलोनी कच्चा चमारिया रोड, शिव विहार भाग एक व दो, बर्सी नगर भाग पांच, छह, सात
और आठ, शिव कॉलोनी भाग एक, सूर्या नगर भाग तीन।

5 अशोक विहार कॉलोनी
8 बसंत विहार भाग दो, तीन, शास्त्री नगर लाढोत रोड भाग एक
9 गढ़ी बोहर भाग छह, सात व नौ, विकास नगर कॉलोनी, ग्रीन एरिया सिटी भाग एक, ग्रीन एरिया
सिटी, लाढ़ोत रोड, वजीर नगर लाढ़ोत रोड, बोहर आउटर भाग आठ, 10।
10 फ्रेड्स कॉलोनी भाग एक, दो, आठ, नौ,10, सेक्टर 28 दिल्ली रोड, पहरावर आउटर भाग तीन,
बोहर आउटर भाग नौ
21 शीतल नगर भाग दो
22 सुनारिया खुर्द, भाग आठ


निगम की तरफ से 35 कॉलोनी मंडल आयुक्त को भेजी गई थी। आयुक्त कार्यालय की तरफ से फाइल वापस भेज दी गई है। पूछा है कि बताए जाए कि उक्त कॉलोनियों में कितनी रजिस्ट्री और कब हुई। जल्द ब्यौरा आयुक्त कार्यालय भेजेगा।

जितेंद्र दहिया, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed