फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   File for enhancement recalcation should be sent by 15 March

एन्हांसमेंट रीकैल्कुलेशन की फाइल 15 मार्च तक भेजी जाए मुख्यालय

Thu, 27 Feb 2020 02:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
File for enhancement recalcation should be sent by 15 March
रोहतक जोन के 23 सेक्टरों में आरडब्ल्यूए की ओर से एन्हांसमेंट के री-कैलकुलेशन को लेकर आने वाली आपत्तियों को सुनने के बाद बुधवार को हुडा के मुख्य प्रशासक ने सभी संपदा अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इस दौरान संपदा अधिकारियों की ओर से आरडब्ल्यूए की ओर से आए सुझाव को रखा गया। मुख्य प्रशासक ने संपदा अधिकारी को सार्वजनिक स्थल का अन्य आवंटियों में खर्च बांटते हुए री-कैलकुलेशन का आदेश दिया है। हुडा प्रशासक से 15 मार्च तक सभी सेक्टरों की फाइल को मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से रोहतक जोन के 23 सेक्टरों का एन्हांसमेंट री-कैलकुलेशन किया जाना है। इसमें 31148 आवंटियों को नोटिस देकर नई दर पर पैसा लिया जाना है। आवंटियों की ओर से आने वाले सुझाव में एक ही बात पर जोर रहा है कि सेक्टर में जिस स्थान का सार्वजनिक इस्तेमाल किया जा रहा है। उसका भार उसी सेक्टर के लोगों पर न जोड़ा जाए। उसे अन्य सेक्टर या विभाग अपने ऊपर लें, जिससे मिलने वाली नोटिस की दर आधे से भी कम हो जाएगी। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का हुडा अधिकारियों से यह तर्क रहा है कि वह पैसा जमा करने को तैयार है, मगर सही दर उनसे ली जाए। वीसी में हुडा प्रशासक वीएस हुड्डा, संपदा अधिकारी रोहतक, नवनीत कुमार, बहादुरगढ़ संपदा अधिकारी विकास ढांडा, पानीपत, सोनीपत और झज्जर के संपदा अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed