फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fight between students in school, CM's OSD's son beheaded

स्कूल में छात्रों के बीच मारपीट, सीएम के ओएसडी के बेटे का सिर फोड़ा

Fri, 20 May 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fight between students in school, CM's OSD's son beheaded
सोनीपत रोड स्थित निजी स्कूल में छात्रों के बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि झगड़े में मुख्यमंत्री के ओएसडी गजेंद्र फौगाट के बेटे आर्यन का जहां सिर फोड़ दिया, वहीं उसके साथी दिल्ली निवासी मानव की भी पिटाई कर दी। इस संबंध में आठ छात्रों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सेक्टर दो निवासी आर्यन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 12वीं कक्षा में कॉमर्स का छात्र है। 18 मई को सुबह नौ बजे स्कूल के बरामदे से कक्षा में जा रहा था। जब वह 12वीं कला की कक्षा के सामने से गुजरा तो झगड़े का शोर सुनाई दिया। उसने देखा कि दिल्ली के विकासपुरी निवासी मानव के साथ कुछ लड़के मारपीट कर रहे थे। शोर सुनकर वह कक्षा के अंदर गया और मानव को बचाने का प्रयास किया। इस पर आठ छात्रों ने उसके ऊपर भी हमला बोल दिया। छात्रों ने मिलकर उसकी पिटाई की। 10वीं के एक छात्र ने सिर में नुकीली वस्तु से वार किया। इससे उससे सिर से खून बहने लगा। स्कूल के शिक्षकों ने दोनों छात्रों को छुड़वाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। उसने घर पर मामले की सूचना दी। घर वाले स्कूल पहुंचे और पीजीआई में दाखिल करवाया। इलाज के बाद उसे छुट्टी मिल गई है। पुलिस ने आर्यन की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आर्यन को पांच तो मानव को लगीं तीन चोटें
पुलिस के मुताबिक डॉक्टरों से जो एमएलआर रिपोर्ट मिली हैं, उसमें आर्यन को पांच चोटें बताई गई हैं। इसमें आगे के उपचार के लिए सर्जन व ऑर्थो के डॉक्टरों से सलाह देने के लिए कहा गया है। जबकि दूसरे छात्र मानव को तीन चोटें लगी बताई गई हैं। इसमें भी सर्जन व आर्थो के एक्सपर्ट को दिखाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय पर नहीं दी गई सूचना : फौगाट
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी गजेंद्र फौगाट ने बताया कि उसका बेटा स्कूल के हॉस्टल में ही रहता है। घटना 18 मई को सुबह 9 बजे की है, लेकिन उसे शाम को बताया गया। स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी बनती थी कि तत्काल परिजनों को अवगत करवाया जाता और घायल छात्रों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जाता। जब स्कूल प्रबंधन की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया गया तो उसके बेटे ने पुलिस को बयान दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed