फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fifth accused of Hansraj murder case also arrested

हंसराज हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी गिरफ्तार

Wed, 16 Mar 2022 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Fifth accused of Hansraj murder case also arrested
रोहतक। रिटौली की गैंगवार में दर परत दर खुल रही हैं। पूछताछ में अंकित उर्फ बाबा ने खुलासा किया है कि उस पर हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग ने गोली चलाई थी। इस केस में उसका दोस्त बेरी का युवक गवाह था, जिसकी भाऊ गैंग ने हत्या कर दी थी। दूसरा भाऊ की मौसी का लड़का रोहित भी उनको धमकी देता था। ऐसे में योजनाबद्ध तरीके से रोहित की गोली मारकर हत्या कर दी। अब पुलिस धीरे-धीरे गिरोह से अन्य वारदातों के बारे में भी राज उगलवाने का प्रयास कर रही है। पांचों आरोपियों को पुलिस ने चार दिन के रिमांड पर ले रखा है।
विज्ञापन

मामले के अनुसार काफी समय से रिटौली गांव में खूनी रंजिश चल रही है। दो मार्च को जहां अंकित बाबा गुट ने भाऊ गुट के रोहित की हत्या कर दी। जब आरोपी हत्या करके भाग रहे थे तो गांव निवासी राजेंद्र ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। उसकी भी गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोहरे हत्याकांड के पांच दिन बाद गांव में ही हंसराज उर्फ हंसे की हत्या कर दी गई। आरोप पहले से फरार दूसरे गुट के सरगना हिमांशु उर्फ भाऊ व उसके साथियों पर लगा था। एसटीएफ ने एक दिन अंकित उर्फ बाबा, उसके भाई सन्नी, झज्जर जिले के डीघल गांव निवासी अमित उर्फ मीता, विनीत उर्फ विन्नी व यश उर्फ गज्जू को गिरफ्तार किया था। अंकित व सन्नी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन

हंसे हत्याकांड में पांचवां आरोपी गिरफ्तार
वहीं, पुलिस ने सात मार्च को हुए हंसराज उर्फ हंसे हत्याकांड में पांचवें आरोपी रिटौली निवासी कपिल को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को उसे पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अंकित उर्फ बाबा व उसके साथियों ने खुलासा किया है कि हिमांशु उर्फ भाऊ गुट ने उसके ऊपर फायरिंग करवाई थी। उस केस में अंकित का एक दोस्त बेरी का युवक गवाह बना था, जिसकी हत्या कर दी गई। उसकी हत्या का बदला लेने के लिए अंकित बाबा ग्रुप ने भाऊ की मौसी के लड़के रोहित की हत्या की।
- इंस्पेक्टर शमशेर सिंह, थाना प्रभारी शिवाजी कालोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed