फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Festive season: Traffic system failed, again agglomeration of vehicles on Kila Road

त्योहारी सीजन : ट्रैफिक सिस्टम फेल, किला रोड पर फिर वाहनों का जमावड़ा

Thu, 14 Oct 2021 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Festive season: Traffic system failed, again agglomeration of vehicles on Kila Road
सुभाष रोड से गोहाना अड्डे की ओर जाने वाले मार्ग पर दोपहर 2:30 बजे लगे जाम में फंसे वाहन चालक। अमर उजा?
त्योहारी सीजन में पुलिस का ट्रैफिक सिस्टम फेल हो गया है। सियासत के चलते पुलिस का ट्रैफिक प्लान सख्ती के साथ लागू नहीं हो सका। नतीजतन बुधवार को किला रोड पर एक बार फिर बाजार के बीचोंबीच वाहनों का जमावड़ा हो गया। जबकि नगर निगम की टीम बाजारों में चेतावनी देकर निकल गई।
विज्ञापन

व्यापारियों के साथ बैठक करके नगर निगम व पुलिस ने त्योहारी सीजन में जाम की समस्या के निपटने व भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष प्लान तैयार किया था, जिसे सोमवार से लागू किया गया। दो दिन तो किला रोड बाजार से लेकर दूसरे बाजारों में ट्रैफिक कम रही, लेकिन बुधवार को फिर हालात पहले जैसे हो गए। किला रोड बाजार में दो दिन के विवाद के बाद नगर निगम या ठेकेदार के कर्मचारी वाहन उठाने नहीं पहुंचे। इसके चलते बाजार के बीचोंबीच दोपहिया वाहन खड़े दिखाई दिए।
विज्ञापन

निगम ने न पीली पट्टी खींची, न वाहनों पर लगवाए निशान
किला रोड बाजार के प्रधान बिट्टू सचदेवा का कहना है कि नगर निगम व पुलिस प्रशासन तय उपाय नहीं कर रहा है। निगम से मांग की थी कि बाजार में सड़क के दोनों तरफ दुकानों के सामने 3 फुट तक पीली पट्टी खींच दी जाए। पट्टी से बाहर दुकानदार सामान नहीं रखेंगे। अगर कोई रखता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। दूसरा दुकानदारों के दोपहिया वाहनों पर स्टैंड पर पीला निशान लगाया जाए। अगर कोई दुकानदार वाहन खड़ा करता है तो तत्काल पकड़ में आ जाएगा। निगम उस दुकानदार का चालान करे। व्यापारी विरोध नहीं करेंगे। निगम ने अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी खुद करें व्यवस्था, दो दिन इंतजार करेगा निगम
नगर निगम के एलओ सुरेंद्र गोयल का कहना है कि किला रोड के व्यापारियों के साथ एक दिन पहले बैठक हुई थी। व्यापारियों ने कहा था कि किला रोड बाजार की व्यवस्था वे खुद कर लेंगे। इस कारण बुधवार को निगम की टीम बाजार में नहीं गई। दूसरे बाजारों में जांच की गई और अतिक्रमण हटवाया गया। अगर दो दिन में किला रोड बाजार की व्यवस्था नहीं सुधरी तो निगम व पुलिस प्रशासन अपने तरीके से कदम उठाएगा।

अब शांतमई चौक से आगे झज्जर रोड पर भी दौड़ेगी ऑटो
ट्रैफिक एसएचओ इंस्पेक्टर कुलबीर ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को ट्रैफिक सिस्टम लागू किया तो आंबेडकर चौक से कच्चा बेरी मोड़ तक व शांतमई चौक के पास टी प्वाइंट से काठमंडी से पहले रेलवे पुल तक ऑटो प्रतिबंधित थी, लेकिन व्यावहारिक तौर पर देखा गया कि आंबेडकर चौक से छोटूराम चौक तक ज्यादा बाजार या भीड़ नहीं है। इस कारण ऑटो को शांतमई चौक होते हुए झज्जर रोड पर जाने की अनुमति दी गई है।
शहर का ट्रैफिक सिस्टम
सिटी जोन : हिसार बाईपास, भिवानी चुंगी, झज्जर चुंगी, जींद बाईपास, सुखपुरा चौक से लेकर पुराना शहर आंबेडकर चौक तक का एरिया।
सेंट्रल जोन : आंबेडकर चौक से शीला बाईपास चौक, दिल्ली बाईपास चौक व नए बस स्टैंड तक का एरिया।
ड्यूटी : 32 पुलिसकर्मी, 14 एसपीओ व 60 होमगार्ड जवान।
प्वाइंट : सिटी जोन में 21 व सेंट्रल जोन में 23 चौक-चौराहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed