फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Festive season: From tomorrow two routes will be auto free, four routes will remain one way

त्योहारी सीजन : कल से दो रूट ऑटो फ्री, चार रूट रहेंगे वन वे

Sun, 10 Oct 2021 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Festive season: From tomorrow two routes will be auto free, four routes will remain one way
त्योहारी सीजन के लिए ट्रैफिक प्लान तय हो गया है। शहर के आंबेडकर चौक से कच्चा बेरी चौक व झज्जर रोड पर शांतमई चौक से सरकुलर रोड टी प्वाइंट तक सड़क मार्ग ऑटो फ्री रहेगा, जबकि तंग एरिया के चार मार्ग केवल ऑटो के लिए वन वे रहेंगे। साथ ही निगम दुकानों के बाहर सफेद पट्टी लगाएगा, ताकि अतिक्रमण रोका जा सके। वहीं, वाहन खड़े करने के लिए निगम प्रशासन तीन अस्थायी पार्किंग और चालू करेगा। तीन स्थायी पार्किंग पहले से चालू हैं। यह सोमवार से लागू होगा और केवल त्योहारी सीजन के लिए ही तय किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को किला रोड पुलिस चौकी में डीएसपी ट्रैफिक डॉक्टर रवींद्र की अध्यक्षता में पुलिस, नगर निगम अधिकारियों व व्यापारी नेताओं की अहम बैठक हुई। डीएसपी ने व्यापारी नेताओं से त्योहारी सीजन में ट्रैफिक प्लान को कामयाब बनाने के लिए सहयोग मांगा। बैठक में तय हुआ कि हर पार्किंग स्थल के बाहर एक पुलिसकर्मी तैनात होगा। साथ ही ऑटो यूनियन के नेताओं से बात करके ऑटो का रूट तय किया गया है। बैठक में ओल्ड सब्जी मंडी थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह, ट्रैफिक एसएचओ कुलबीर सिंह व राजू सिंधू, व्यापारी नेता बिट्टू सचदेवा, हेमंत बक्शी, हैप्पी अनेजा, दीपक पुनियानी, विनोद सिक्का, तिलकराज मग्गू, अजय धनखड़, विजय कुमार, परसराम, सत्यवान चहल, ऑटो यूनियन प्रधान विक्की, विकास गोयल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

ऑटो का यह रहेगा रूट प्लान
रूट नंबर एक : आंबेडकर चौक से पुराना बस अड्डा व रेलवे स्टेशन
आंबेडकर चौक से एलिवेटिड रोड, वाल्मीकि चौक होते हुए पुराना बस अड्डा पहुंचें। इसी प्रकार आंबेडकर चौक, एलिवेटिड रोड, कच्चा बेरी एलिवेटिड रोड होते हुए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
रूट नंबर दो : नया बस स्टैंड से पुराना अड्डा व रेलवे स्टेशन
नए बस स्टैंड से सुखपुरा चौक, दयानंद मठ, माता दरवाजा, थाना ओल्ड सब्जी मंडी के आगे से होते हुए पुराना बस स्टैंड पहुंचेंगे। इसी प्रकार पुराना बस स्टैंड से वाल्मीकि चौक से एलिवेटिड रोड, कच्चा बेरी एलिवेटिड रोड होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचें।
.....
रूट नंबर तीन : नया बस स्टैंड से पुराना पार्किंग स्थल कच्चा बेरी चौक
नए बस स्टैंड से सुखपुरा चौक, दयानंद मठ, माता दरवाजा, थाना ओल्ड सब्जी मंडी के आगे से होते हुए, कच्चा बेरी रोड चौक से पुराने सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड वाहन पार्किंग में पहुंचेंगे।
....
रूट नंबर चार : झज्जर रोड से नए बस स्टैंड
झज्जर रोड से रेलवे स्टेशन, एलिवेटिड रोड के ऊपर से होते हुए आंबेडकर चौक, सोनीपत स्टैंड, टी प्वाइंट किशनपुरा रोड होते हुए नया बस अड्डा पहुंचेंगे।
नोट : हुडा कॉम्प्लेक्स, भिवानी स्टैंड, दुर्गा भवन मंदिर जाने वाले ऑटो आंबेडकर चौक से एलिवेटिड रोड होते हुए जाएंगे और एलिवेटिड रोड पर ही सवारियां को इन स्थानों पर उतारेंगे।
...........
ये रूट रहेंगे ऑटो फ्री
: आंबेडकर चौक से छोटूराम चौक, शांतमई चौक, भिवानी चुंगी, दुर्गा भवन मंदिर व कच्चा बेरी रोड तक।
: झज्जर रोड टी-प्वाइंट से टी-प्वाइंट नजदीक एपरोच रोड तक।
........
ये रहेंगे पार्किंग स्थल
: अशोका मोड़ पर्यटन विभाग : मानसरोवर पार्क से लेकर बजरंग भवन के दुकानदार व आम जनता वाहन पार्किंग के लिए प्रयोग कर सकते हैं।
: पीजीआई ग्रीन बेल्ट : ङी पार्क से मेडिकल मोड़, पावर हाउस चौक तक के दुकानदार व आम जनता वाहन पार्किंग के लिए प्रयोग कर सकते हैं।
: रेलवे एलिवेटिड ट्रैक के नीचे (दिल्ली रोड से सोनीपत रोड तक) : डी पार्क से लेकर बजरंग भवन तक के दुकानदार व आम जनता वाहन पार्किंग के लिए प्रयोग कर सकते हैं।

: भगत सिंह पार्किंग : किला रोड बाजार, गोहाना अड्डा बाजार के दुकानदार व आम लोग वाहन पार्किंग के लिए प्रयोग कर सकते हैं।
: महाराजा अग्रसेन पार्किंग (पुराना सिटी थाना) : शौरी मार्केट, रेलवे रोड, भिवानी स्टैंड, दुर्गा भवन व माल गोदाम रोड के दुकानदार व आम लोग वाहन पार्किंग के लिए प्रयोग कर सकते हैं।
: पुराना सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैदान नजदीक कच्चा बेरी चौक पार्किंग
पुराना बस स्टैंड से कच्चा बेरी रोड, दुर्गा भवन तक के दुकानदार व आम जनता वाहन पार्किंग के लिए प्रयोग कर सकते हैं।
.........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed