फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   female prisoner who came to Rohtak PGI raped in jail vehicle, case registered against two prisoners

Rohtak: पीजीआई में आई जींद की महिला बंदी से जेल वाहन में दुष्कर्म, दो बंदियों के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 18 Apr 2024 02:34 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 18 Apr 2024 02:34 PM IST
सार

पुलिस रिकार्ड के मुताबिक महिला बंदी ने दी शिकायत में बताया कि वह आपराधिक मामले के चलते जींद जेल में बंद है। फरवरी माह में बीमार होने के कारण उसे जींद जेल से पुलिस उनको रोहतक पीजीआई में लेकर आए थे। सुरक्षा कर्मी दाखिल कराने के लिए कागजात तैयार करवाने लगे। 

विज्ञापन
female prisoner who came to Rohtak PGI raped in jail vehicle, case registered against two prisoners
रोहतक पीजीआई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक पीजीआई में महिला बंदी साथ जेल वाहन में दो बंदियों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वारदात फरवरी माह की है, जिसकी अब एफआईआर जींद के सिविल लाइन थाने में हुई है। कार्रवाई के लिए फाइल रोहतक पुलिस को भेजी गई है।

विज्ञापन


पुलिस रिकार्ड के मुताबिक महिला बंदी ने दी शिकायत में बताया कि वह आपराधिक मामले के चलते जींद जेल में बंद है। फरवरी माह में बीमार होने के कारण उसे जींद जेल से पुलिस उनको रोहतक पीजीआई में लेकर आए थे। सुरक्षा कर्मी दाखिल कराने के लिए कागजात तैयार करवाने लगे। इसी बीच प्रिजनर वाहन में मौजूद दो बंदियों ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद दुष्कर्म की वारदात अंजाम दी। जींद के सिविल लाइन थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है, जिसे आगे कार्रवाई के लिए रोहतक भेजा गया है। 
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
जींद पुलिस का फोन आया था कि एक महिला बंदी की शिकायत पर दुष्कर्म की जीरो एफआईआर की है, जिसे कार्रवाई के लिए रोहतक भेजा गया है। हालांकि अभी थाने में एफआईआर की कॉपी नहीं आई है। एफआईआर मिलने के बाद आगे की जांच करेंगे। -इंस्पेक्टर अशोक कुमार, प्रभारी थाना पीजीआईएमएस।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed