{"_id":"6716d9a48155310d620a5bd4","slug":"fatehabad-and-gurugram-team-tops-in-chess-rohtak-news-c-17-roh1020-530013-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: शतरंज में फतेहाबाद और गुरुग्राम की टीम अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: शतरंज में फतेहाबाद और गुरुग्राम की टीम अव्वल
विज्ञापन
21सीटीके06.. राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जीतने के बाद मौजूद खिलाड़ी। संवाद 21सीटीके06.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। शिक्षा विभाग की ओर से अंडर-11 वर्ष की छठी राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता का सोमवार को भव्य समापन हुआ। एथलेटिक्स, कुश्ती, जिमनास्टिक्स, खो-खो, कबड्डी, कैरम, योगा, रस्साकशी, शतरंज, स्केटिंग और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का राजीव गांधी खेल परिसर, जेड ग्लोबल स्कूल, मानव रचना स्कूल, अगस्त्य स्कूल, पठानिया पब्लिक स्कूल, छोटू राम स्टेडियम में आयोजन करवाया गया। इसमें 5141 नन्हे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिखाया।
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के मीडिया समन्वयक डॉ. जनक राज ने बताया कि शतरंज प्रतियोगिता में लड़कों में फतेहाबाद की टीम प्रथम, गुरुग्राम द्वितीय और हिसार की टीम तृतीय रही। वहीं, लड़कियों में गुरुग्राम की टीम प्रथम, फतेहाबाद की टीम द्वितीय और सोनीपत की टीम तृतीय रही। कैरम प्रतियोगिता में लड़कों में हिसार की टीम प्रथम, कुरुक्षेत्र द्वितीय और कैथल की टीम तृतीय रही। वहीं, लड़कियों में हिसार की टीम प्रथम, कैथल द्वितीय और अंबाला की टीम तृतीय रही।
बॉक्स
जिलों के 267 ऑफिशियल ने प्रतियोगिता में विशेष भूमिका निभाई
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह ने बताया कि जिस तरह से खेलों में भाग लेने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। तीसरी, चौथी और पांचवी कक्षा के 5141 बच्चों ने खेल प्रतियोगिता व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता सफल बनाने में मौलिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक डॉ. आरएस ढिल्लों (आईएएस), जिला उपायुक्त अजय कुमार, विभिन्न विभागों के अधिकारी, एसडीएम आशीष, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक व सभी ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी व अन्य टीमों के प्रभारियों समेत 267 अधिकारियों का विशेष सहयोग रहा है।