फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmers troubled by waterlogging complained to the Chief Minister

Rohtak News: जलभराव से परेशान किसानों ने मुख्यमंत्री से की शिकायत

Wed, 25 Feb 2026 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers troubled by waterlogging complained to the Chief Minister
किसानों की बात सुनते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलानौर। कलानौर व जिंदरान के किसानों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर जलभराव की समस्या को लेकर शिकायती पत्र सौंपा है। पत्र में किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर शिकायत करने के बाद भी संज्ञान न लेने का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि लगातार खेतों में पानी भरे रहने से वह फसलों की बुआई भी नहीं कर पार रहे हैं।
किसान रामजीलाल, किशन, किरोडी व सुजान ने बताया कि जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण बरसात का पानी खेतों में ही जमा हो जाता है। कई बार संबंधित विभागों और अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए। खेतों में पानी भरे रहने से भूमि की उर्वरता भी प्रभावित हो रही है और समय पर बुआई न होने से फसल चक्र पूरी तरह बिगड़ गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को किसानों ने चंडीगढ़ आवास पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शिकायत की। उन्होंने मांग की कि जल निकासी के लिए स्थायी समाधान किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो। मुख्यमंत्री ने किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर जल्द समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed