फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmers Protest against CM Manohar Lal Visit at Rohtak of Haryana

हरियाणा : मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विरोध में डटे किसान, किसानों ने पुलिस पर किया पथराव, बैरिकेड तोड़े

Sat, 03 Apr 2021 02:36 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 03 Apr 2021 02:36 PM IST
सार

  • मुख्यमंत्री मनोहर लाल हवाई मार्ग से आ रहे हैं रोहतक
  • नाराज किसानों ने किया सीएम के दौरे का विरोध

विज्ञापन
Farmers Protest against CM Manohar Lal Visit at Rohtak of Haryana
रोहतक में पुलिस और किसानों के बीच टकराव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृषि कानूनों के विरोध में हरियाणा में भाजपा का विरोध लगातार जारी है। शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल भाजपा सांसद अरविंद शर्मा के पिता की 17वीं में शामिल होने रोहतक पहुंचे। इय दौरान किसानों ने सीएम के दौरे के विरोध में प्रदर्शन किया। सुबह किसान मस्तनाथ विश्वविद्यालय में बनाए गए हेलीपैड की तरफ बढ़े। पुलिस ने उन्हें रोका जिसके बाद पुलिस और किसानों के बीच हिंसक झड़प हो गई। किसानों के पथराव में पुलिस कर्मी घायल हो गया है। वहीं भड़के किसानों ने बैरिकेड उखाड़ दिए। 

विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा के बीच सीएम के हेलीकॉप्टर के लैंडिंग की जगह डेढ़ घंटे में दो बार बदली गई। सीएम के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग की व्यवस्था पुलिस प्रशासन ने बाबा मस्तनाथ मठ परिसर में की। यहां बोहर के किसानों के हंगामे के बाद प्रशासन ने आनन-फानन में हेलीकॉप्टर लैंडिंग की जगह बदल कर पुलिस लाइन परिसर कर दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोपहर करीब 2:00 बजे सुनारिया पीटीसी सेंटर में हेलीकॉप्टर लैंडिंग की सूचना मिली। वहीं हेलीकॉप्टर लैंड होने के बाद सीएम कैनाल विश्राम गृह पहुंचे। मुख्यमंत्री का काफिला पुरानी आईटीआई मैदान में सांसद के पिता की रसम पगड़ी कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हुआ। एसपी व डीसी काफिले की अगुवाई करते हुए सबसे पहले रवाना हुए। 


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा सांसद के पिता की शोक सभा में शिरकत की और कार्यकर्ताओं से मिले। ओल्ड आईटीआई में प्रदेश भर से कई बड़े भाजपा नेता पहुंचे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ भी शोक जताने पहुंचे हैं। असम विधानसभा चुनाव में करीब 22 दिन तक बड़ी जिम्मेदारी निभाने के बाद लौटे पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर भी इस दौरान मौजूद रहे। 



वहीं सीएम के विरोध में किसान बोहर गांव के पास प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि शोक सभा स्थल और प्रदर्शन कर रहे किसानों के बीच कई किलोमीटर की दूरी है। विरोध कर रहे किसानों ने गिरफ्तारियां भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed