फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmers jammed for four and a half hours at Makrauli toll plaza

किसानों ने मकड़ौली टोल प्लाजा पर लगाया साढ़े चार घंटे जाम

Sun, 29 Aug 2021 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Farmers jammed for four and a half hours at Makrauli toll plaza
मकड़ौली टोल प्लाजा पर नारेबाजी करते किसान । संवाद
करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को किसानों ने मकड़ौली टोल प्लाजा पर करीब साढे़ चार घंटे जाम लगाया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर लाठीचार्ज हुआ है। सरकार ऐसा करके किसानों को शांतिपूर्वक आंदोलन से विमुख करना चाहती है। किसान नेता राजू मकड़ौली ने कहा कि बसताड़ा में किसानों पर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज सरकार के इशारे पर किया है। सरकार हरसंभव तरीके से किसानों को शांतिपूर्वक आंदोलन से विमुख करना चाहती है, मगर ऐसा नहीं होगा। किसानों का आंदोलन तीन कृषि कानून वापस होने तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि जैसे ही संयुक्त किसान मोर्चा से किसानों पर लाठीचार्ज की सूचना मिली, वैसे ही दोपहर तीन बजे किसान मकड़ौली टोल प्लाजा पर पहुंच गए और जाम लगा दिया, जो शाम साढ़े सात बजे खोला गया। इस दौरान जिला प्रधान राजू मकड़ौली, डॉ. जयपाल मकड़ौली, वेद सिंह रिठाल, राजभर फौजी, बनी सिंह, ईश्वर, सत्यवीर, रोशन, प्रताप, तेजवीर, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरकार की तानाशाही से किसानों में रोष : फूल सिंह
अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा राज्य कमेटी ने किसानों पर हुए लाठीचार्ज की भर्त्सना करते हुए दोषी पुलिस अफसरों पर कार्रवाई की मांग की है। राज्य प्रधान फूल सिंह श्योकंद व राज्य कार्यकारी सचिव सुमित सिंह ने संयुक्त रूप से कहा तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। किसानों के शांतिपूर्वक आंदोलन की आवाज सरकार को सुनाई नहीं दे रही है। इसलिए भाजपा के कार्यक्रमों का किसान विरोध कर रहे हैं। इसके तहत शनिवार को करनाल में किसानों ने विरोध की घोषणा की थी। इसलिए रात में ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। किसानों का शांतिपूर्वक प्रदर्शन पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। शासन की इस तानाशाही से किसानों में रोष है।
विज्ञापन

शीला बाईपास पर फूंका पुतला
किसान मजदूर संघर्ष सहयोग मंच के बैनर तले शीला बाईपास चौक पर सरकार का पुतला फूंका गया। किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, सीटू प्रदेश महासचिव जयभगवान और मंच की सह संयोजक जगमति सांगवान ने कहा कि पुलिस के लाठीचार्ज से कई किसानों को गंभीर चोट आई है। कई किसानों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा सरकार की दमनकारी नीति से किसान आंदोलन को दबाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों पर लाठीचार्ज करके फिर किया पाप : बलराज
महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने कहा कि सरकार ने फिर अन्नदाताओं का लहू बहाकर पाप किया है, जिसका हिसाब देना पड़ेगा। किसानों पर लाठीचार्ज की तस्वीरें विचलित करने वाली हैं। शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज काफी निंदनीय है। विधायक ने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विरोध दिवस मनाने और पुतला फूंकने का एलान
ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने किसानों पर हुए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष अनूप सिंह मातनहेल व प्रदेश सचिव जयकरण मांडोठी ने कहा कि बेकसूर किसानों पर लाठीचार्ज करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस दौरान एलान किया गया कि ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन सरकार के दमन के खिलाफ प्रदेश में विरोध दिवस मनाएगा और पुतला फूंका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed