फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmers' attendance will be increased on toll, relief material will be sent to the border

टोल पर बढ़ाई जाएगी किसानों की हाजिरी, बॉर्डर पर भेजी जाएगी राहत सामग्री

Sun, 01 Aug 2021 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers' attendance will be increased on toll, relief material will be sent to the border
महम। किसानों ने आंदोलन को और अधिक तेज करने का निर्णय लिया है। शहीद ऊधम सिंह बलिदान दिवस पर मदीना टोल प्लाजा पर किसानों की किसान-मजदूर-एकता महापंचायत हुई। इसकी अध्यक्षता रामकिशन प्रधान मोखरा तपा, लाडो देवी मदीना और सत्यनारायण ने संयुक्त रूप से की। संचालन बलवान सिंह ने किया।
विज्ञापन

किसानों ने पंचायत में सरकार के प्रति रोष प्रकट किया। महापंचायत में तय किया गया कि मदीना टोल पर किसानों की हाजिरी बढ़ाई जाएगी। आंदोलनरत किसानों के लिए बॉर्डर पर राहत सामग्री भेजी जाएगी। भाजपा-जजपा नेताओं का बहिष्कार जारी रहेगा और भारत छोड़ो दिवस पर रोष कार्रवाई आयोजित की जाएगी। किसानों का कहना है कि जब तक किसानों की सभी मांगें पूरी नहीं की जाएंगी, तब तक किसान आंदोलन को खत्म नहीं करेंगे। गत छह महीने में 800 से ज्यादा किसान शहीद हो चुके हैं। सरकार इस ओर ध्यान ही नहीं दे रही। किसानाें ने घोषणा की है कि इस आंदोलन में किसानों की जीत अवश्य होगी। आंदोलन चाहे कितना भी लंबा चले। पंचायत में किसानों ने कृषि कानूनों के विरुद्ध चल रहे आंदोलन को और अधिक तेज करने का निर्णय लिया। महापंचायत को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के महासचिव युद्धवीर सहरावत, किसान सभा के राज्य प्रधान फूल सिंह श्योकंद, जनवादी महिला समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगमति सांगवान, किसान-मजदूर नेता जोगेंद्र सिंह, सुशीला, जयभगवान, रणबीर लोहचब, प्रीति सिंह, प्रेम शर्मा, सोमबीर सांगवान तथा अजीत सिंह आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed