फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmers announced rural India bandh on 16th February

Rohtak News: किसानों ने 16 फरवरी ग्रामीण भारत बंद रखने का ऐलान किया

Thu, 08 Feb 2024 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 08 Feb 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Farmers announced rural India bandh on 16th February
रोहतक। बुधवार को हुई अखिल भारतीय किसान सभा जिला कमेटी की बैठक में किसानों ने 16 फरवरी को ग्रामीण भारत बंद रखने का फैसला किया। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान प्रीत सिंह ने की। बैठक में किसानों के स्थानीय मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

किसान सभा के जिला सचिव बलवान सिंह ने बैठक में बताया कि किसानों की स्थानीय समस्याओं जिसमे रबी 2022 का बकाया मुआवजा, ओलावृष्टि का रबी 2023 का स्पेशल गिरदावरी का मुआवजा जारी करने ,लंबित बीमा क्लेम देने, जलभराव और सेम से खराब जमीन के सुधार के कदम उठाने, गन्ने की नई किस्म के बीज की सब्सिडी जारी करने, समेत अनेकों मुद्दों पर चर्चा की गई और इन मुद्दों के समाधान के लिए जल्द किसान सभा का प्रतिनिधिमंडल जिला उपायुक्त से मिलेगा। राज्य उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रीय हड़ताल और ग्रामीण भारत बंद को पूर्ण तौर से सफल बनाया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर गांव गांव अभियान चलाए जाएगे। किसानों का कहना है सरकार किसानों को लूटने और कॉरपोरेट के मुनाफे के लिए काम कर रही है इसलिए इस केंद्रीय बजट में भी किसानों को कुछ नही दिया गया। इस मौके पर बैठक में महासचिव सुमित दलाल ,सुनील मलिक, रोहतास नरवाल, राजकुमार, अजीत सिंह, उमेद सिंह, प्रेम हुड्डा, ओमप्रकाश मायना, अत्तर सिंह, अशोक राठी, ईश्वर सिंह, सत्यवान सिंह, सुरेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed