{"_id":"624f4211b4b4f56a4a10c667","slug":"farmers-and-children-troubled-by-low-bp-rohtak-news-rtk6432842191","type":"story","status":"publish","title_hn":"लो बीपी से परेशान किसान और नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लो बीपी से परेशान किसान और नौनिहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। अप्रैल में जून जैसी गर्मी पड़ रही है। पारा 40 के पार जा चुका है। तेज गर्मी में गेहूं कटाई कर रहे किसान परेशान हैं। गर्मी के चलते उनमें लो ब्लड प्रेशर की शिकायत बढ़ने लगी है। ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों में इस तरह के मरीज आ रहे हैं। भालौठ के सरकारी अस्पताल में इस तरह के रोज तीन चार केस पहुंच रहे हैं। वहीं विद्यार्थियों (नौनिहालों) में भी ये शिकायत देखने को मिल रही है। चिकित्सक इन्हें धूप से बचने के उपाय सुझा रहे हैं।
इन दिनों खेतों में गेहूं कटाई का काम चल रहा है। किसान चिलचिलाती धूप में खेतों में गेहूं कटाई कर रहे हैं। गर्मी में गेहूं कटाई से उनके शरीर में पानी की कमी की समस्या सामने आ रही है। भालौठ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रोजाना तीन से चार किसान सिर दर्द, गला सूखने, चक्कर आने जैसी शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डाक्टर दीक्षा ने बताया कि जब इनका ब्लड प्रेशर चेक किया जाता है तो वह लो मिलता है। नियमानुसार उच्चतम और न्यूनतम बीपी क्रमश: 120/80 होना चाहिए लेकिन जांच करने पर इनका बीपी 60 तक मिलता है। दरअसल, तेज गर्मी में लगातार काम करने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसलिए धूप में गेहूं कटाई करने वालों के साथ ऐसा होता है। वहीं पढ़ाई में लगे किशोर और युवाओं में भी ये समस्या देखने में आ रही है। डॉक्टर दीक्षा ने बताया कि इंसान का शरीर सामान्यत: 36 डिग्री तापमान सहन करने की क्षमता रखता है। इससे अधिक होने पर जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है उन्हें ज्यादा समस्या बनती है। उनके यहां अस्पताल में कुछ लोग ऐसे भी आते हैं जिनके शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसलिए उन्हें ग्लूकोज देना पड़ता है। इसलिए इस मौसम में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत होती है और सावधानी ही बीमारी से बचाव का सबसे बड़ा उपाय होता है।
पेट भरकर खाने की बजाय थोड़ा-थोड़ा खाते रहें
डॉक्टर दीक्षा ने बताया कि गर्मी के मौसम में एक बार में पेट भर भोजन करने की बजाय थोड़ा-थोड़ा खाते रहना चाहिए। कुछ घंटे के अंतराल पर हल्का फुल्का कुछ खाते रहना चाहिए ताकि पेट भरा रहे। इस मौके पर पानी की पूर्ति करने वाली चीजें अधिक से अधिक लें, शिकंजी, दूध, लस्सी, ताजे फलों का जूस आदि लेना चाहिए। साफ-सफाई का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
इन बातों का रखें ध्यान
- अधिक देर तक धूप में काम न करें।
- सुबह और शाम को गेहूं कटाई करें
- अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए
- सूती कपडे़ पहनने चाहिए