फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmer's 1 lakh 30 thousand rupees withdrawn in moving auto

चलती ऑटो में किसान के 1 लाख 30 हजार रुपये निकाले

Fri, 29 Apr 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Farmer's 1 lakh 30 thousand rupees withdrawn in moving auto
रोहतक। अनाज मंडी से गेहूं बेचकर जा रहे झज्जर के गांव डीघल के एक किसान की जेब से चलती ऑटो में किसी ने एक लाख 30 हजार रुपये निकाल लिए। किसान को मायना गांव के पास पैसे चोरी होने का पता चला। उसने शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक झज्जर जिले के गांव डीघल निवासी आजाद सिंह ने दी शिकायत में बताया कि बुधवार को करीब चार बजे वह अनाज मंडी स्थित दुकान नंबर 40बी से आढ़ती सतविंद्र से गेहूं की पेमेंट एक लाख 34 हजार रुपये लेकर घर जा रहा था। 4 हजार रुपये उसने कुर्ते की ऊपर वाली जेब में डाल लिए, जबकि बाकी राशि 1 लाख 30 हजार रुपये नीचे वाली जेब में डाल लिए। झज्जर चुंगी पर पहुंचा तो उसकी दोनों जेब में पैसे थे। इसके बाद वह घर जाने के लिए ऑटो में बैठ गया। जब उसने मायना गांव के नजदीक देखा तो नीचे वाली जेब में पैसे नहीं थे। किसी ने उसके पैसे चुराए हैं। मामले की सूचना शिवाजी कॉलोनी थाने में दी गई। पुलिस अब सीसीटीवी के माध्यम से पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ऑटो में कौन-कौन सवारी बैठी नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed