फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farewell to six judges from Rohtak court, Rohtak Bar Association

Rohtak News: छह जजों को दी विदाई, तबादले के बाद एक ने संभाला कार्यभार

Tue, 23 Apr 2024 06:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Farewell to six judges from Rohtak court, Rohtak Bar Association
जजों को विदाई देते बार प्रधान व कार्यकारिणी के सदस्य। स्रोत : जिला बार
रोहतक। जिला बार एसोसिएशन की तरफ से सोमवार को बार एसोसिएशन के हॉल में विशेष कार्यक्रम हुआ। यहां एसोसिएशन की ओर से छह जजों को विदाई दी। मंगलवार को छह नए जज कार्यभार संभाल सकते हैं। हालांकि एक जज ने सोमवार को भी कार्यभार संभाल लिया।
विज्ञापन

जिला बार प्रधान अरविंद श्योराण ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन की तरफ से सोमवार को विदाई कार्यक्रम हुआ। इसमें एएसजे नरेश कुमार, एएसजे राजकुमार यादव, एएसजे महेश कुमार, एएसजे राजेश गुप्ता, एएसजे अनिल बिश्नोई व एएसजे डॉक्टर गगनगीत कौर को विदाई दी गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर बार काउंसिल पंजाब एंड हरियाणा के वाइस चेयरमैन रणबीर सिंह ढाका, बार के उप-प्रधान हर्षवर्धन मलिक, सह-सचिव सुशीला देशवाल व लाइब्रेरी इंचार्ज विश्वदीप, कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप मकड़ोली, आदित्य बंसल, विपिन सैनी, आनन्द दुहन, वजीर मलिक एवं सिनियर एडवोकेट, भगत सिंह मलिक, बलवान हुड्डा, राम किशन सुहाग, रणधीर सुहाग, राम नारायण सैनी, अनिल जैन, सुरेन्द्र वर्मा, जयपाल शर्मा, रणबीर अहलावत, विनोद अहलावत, अशोक कादयान, भूपेन्द्र पंघाल, मुकेश कश्यप, मेधा मुदगिल व सतीश आर्या भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीआईपी मानहानि केस में नहीं हो सकी सुनवाई
उधर, सोमवार को वीआईपी मानहानि केस की सुनवाई नहीं हो सकी। निजी कारणों से न तो महंत बालकनाथ और न ही निर्दलीय विधायक बलजीत यादव कोर्ट में पेश हो सके। महंत के वकील जितेंद्र हुड्डा ने बताया कि मार्च 2021 में अलवर में बहरोड़ के विधायक बलजीत यादव ने बाबा बालक नाथ योगी के प्रति अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया और निराधार आरोप लगाए। इन आरोपों के चलते बाबा बालक नाथ की मानहानि हुई है। क्योंकि बाबा बालक नाथ उस समय न केवल सांसद थे, बल्कि मस्तनाथ मठ अस्थल बोहर के महंत भी हैं। इससे उनके अनुयायियों को विधायक के शब्दों से ठेस पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed