{"_id":"5dd307ba8ebc3e54fb5d23cc","slug":"family-met-with-ram-rahim-doubt-about-meeting-honeypreet-rohtak-news-rtk5282028193","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम रहीम से मिले परिजन, हनीप्रीत की मुलाकात पर संशय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम से मिले परिजन, हनीप्रीत की मुलाकात पर संशय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनारिया जेल में गुरमीत राम रहीम से सोमवार को उसके बेटे, दामाद, चचेरे भाई व वकील ने मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक करीब 20 मिनट तक चली मुलाकात के दौरान राम रहीम काफी गंभीर दिखा। इसके बाद वकील ने अलग से 20 मिनट तक उससे बातचीत की। वहीं, राम रहीम से हनीप्रीत की मुलाकात को लेकर अब भी संशय बरकरार है। सूत्रों के मुताबिक सिरसा पुलिस ने राम रहीम से हनीप्रीत की मुलाकात पर आपत्ति जताई थी। उसके बाद जेल प्रशासन ने एसपी सिरसा के जवाब को मुख्यालय चंडीगढ़ भेज दिया है।
साध्वी यौन शोषण प्रकरण में सजायाफ्ता राम रहीम से जेल में अपराह्न दो बजे के बाद उसका बेटा जसमीत, दामाद रूहमीत, साहनमीत, चचेरे भाई चरणजीत सिद्धू व वकील राजेंद्र सिंह सरां मिले। परिवार वालों ने 20 मिनट राम रहीम से मुलाकात की। गौरतलब है कि छह नवंबर को हनीप्रीत को जमानत मिली थी। उसके बाद से ही हनीप्रीत और रामरहीम के परिवार वालों के बीच मनमुटाव की खबरें बाहर आने लगी थीं। हनीप्रीत को रामरहीम से मिलने की अनुमति देने के लिए जेल प्रशासन की ओर से सिरसा पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई थी। जो जेल प्रशासन को मिल गई है। कहा तो यह भी जा रहा है कि हनीप्रीत अब सुनारिया जेल में बंद रामरहीम से न मिल पाए, इसलिए रामरहीम के परिवार के लोग हर सप्ताह रामरहीम से मिलने आ रहे हैं। वहीं, जेल प्रशासन की ओर से सिरसा के कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक की ओर से आई रिपोर्ट को गोपनीय रखा गया है। साथ ही रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय चंडीगढ़ भेज दी गई है।