फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Factory workers staged a sit-in to demand a pay raise.

Rohtak News: वेतन बढ़ाने के लिए फैक्टरी में श्रमिकों ने दिया धरना

Sun, 10 May 2026 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 10 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Factory workers staged a sit-in to demand a pay raise.
मांगों को लेकर धरने पर बैठे श्रमिक। संवाद
भिवाड़ी। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर यूआईटी फेस थर्ड औद्योगिक क्षेत्र स्थित अजंता केमिकल्स फैक्टरी में शनिवार को 200 श्रमिकों ने धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

श्रमिकों ने वेतन वृद्धि, शुद्ध पेयजल और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर कंपनी गेट पर नारेबाजी की और मैनेजमेंट को एक लिखित ज्ञापन सौंपा।
श्रमिकों का कहना है कि उन्हें 8 घंटे की ड्यूटी के लिए 11 हजार रुपये वेतन दिया जा रहा है, जो बढ़ती महंगाई में परिवार के गुजारे के लिए अपर्याप्त है। उन्होंने न्यूनतम 17 हजार से 20 हजार रुपये मासिक वेतन, ओवरटाइम पर दोगुनी दर और काम के बाद नहाने की उचित व्यवस्था की मांग की है।
श्रमिक तेजपाल ने बताया कि वह 8 साल से कंपनी में कार्यरत हैं, लेकिन 11 हजार रुपये में परिवार का पालन-पोषण मुश्किल हो रहा है। उन्होंने गैस, कमरे के किराए और बच्चों की फीस का हवाला देते हुए 20 हजार रुपये तक वेतन की मांग की।
विज्ञापन

महिला कर्मचारी ज्योति ने भी बच्चों की पढ़ाई और घर खर्च चलाने में आ रही कठिनाइयों का जिक्र करते हुए कम से कम 17-18 हजार रुपये वेतन की आवश्यकता बताई।
श्रमिक बाल किशन ने भोजन भत्ता न मिलने की शिकायत की और बताया कि कंपनी 11 घंटे की ड्यूटी के लिए भी केवल 15,419 रुपये दे रही है। श्रमिक रूप राज ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी वेतन वृद्धि और अन्य मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक कोई भी कार्यकर्ता काम पर नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के प्लांट हेड संजीव कुमार ने इस संबंध में बताया कि कंपनी न्यूनतम मजदूरी से अधिक वेतन दे रही है। उन्होंने कहा कि पीने के शुद्ध पानी, नहाने की व्यवस्था, ओवरटाइम और सुरक्षा से संबंधित लगभग सभी मांगों को स्वीकार कर लिया गया है। बढ़ोतरी सरकार के निर्देशानुसार ही की जाएगी और हर वर्ष नियमित रूप से वेतन में वृद्धि की जाती है। उन्होंने श्रमिकों से 5 दिन का समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed