फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Eyewitness's MLR was not cut in the accident on circular road, neither the accused was arrested

Rohtak News: सर्कुलर रोड पर हुए हादसे में चश्मदीद गवाह की एमएलआर नहीं काटी, न ही आरोपी हुआ गिरफ्तार

Mon, 05 Dec 2022 10:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Eyewitness's MLR was not cut in the accident on circular road, neither the accused was arrested
मानसरोवर पार्क में सर्कुलर रोड पर हुए हादसे के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे सीटू के सदस्य
सर्कुलर रोड पर शनिवार की रात हुए सड़क हादसे के चश्मदीद गवाह कुंदन की अब तक एमएलआर नहीं काटी गई है। न ही आरोपी कार चालक को गाड़ी का नंबर होने के बावजूद गिरफ्तार किया जा सका है। पुलिस व प्रशासन की लापरवाही के विरोध में सीटू ने सोमवार को मानसरोवर पार्क में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। साथ ही पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि दो दिन के अंदर गवाह की एमएलआर काटकर आरोपी चालक को गिरफ्तार नहीं किया गया तो लघु सचिवालय के बाहर श्रमिक प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

मानसरोवर पार्क में श्रमिकों को संबोधित करते हुए सीटू जिला सचिव विनोद, भवन निर्माण कामगार यूनियन के जिला उप प्रधान संजीव सिंह और मुख्य सलाहकार एडवोकेट अत्तर सिंह हुड्डा ने कहा कि शहर में लोगों की दबंगई बढ़ती जा रही है, जिसका खामियाजा गरीब वर्ग को चुकाना पड़ रहा है। घटना के समय श्रीनगर निवासी कुंदन मौके पर था और कार की टक्कर में घायल हो गया था। इसके बावजूद उसकी अब तक एमएलआर नहीं काटी गई न ही पुलिस ने गवाह बनाया। कार बरामद होने के बावजूद चालक को गिरफ्तार नहीं किया गया है। श्रमिकों के रोष को देखते हुए आर्य नगर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और श्रमिकों को आश्वासन दिया कि पुलिस ने जनता कॉलोनी में दबिश दी थी, लेकिन आरोपी काबू नहीं आ सका। सीटू ने पुलिस को दो दिन में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

आइसक्रीम विक्रेता के बेटे ने कराया चालक के खिलाफ केस दर्ज
उधर, श्रीनगर कॉलोनी निवासी संजीत ने आर्य नगर थाने में शिकायत दी है कि तीन दिसंबर की रात को 11 बजे वह अपने पिता शिबू शाहनी के साथ आइसक्रीम की रेहड़ी लेकर घर आ रहा था। साथ में बिहार निवासी रोहित कुमार व मुजफ्फरपुर निवासी कुंदन भी थे। सर्कुलर रोड पर पुल से नीचे उतरते समय कृष्णा वाटिका बाबा बालकपुरी धाम के पास पहुंचे तो पीछे से कार ने आइसक्रीम की रेहड़ी में टक्कर मारी। उसका पिता सीबू साहनी व रोहित चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कुंदन व स्कूटी चालक दिनेश वर्मा घायल हो गए। चालक मौके पर ही गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed