फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Express trains are running full, passenger trains have become a support for the passengers till Delhi

Rohtak News: एक्सप्रेस चल रहीं फुल, यात्रियों के लिए दिल्ली तक पैसेंजर बनीं सहारा, स्टेशन पर बढ़ने लगी यात्रियों की संख्या

Wed, 08 Oct 2025 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Express trains are running full, passenger trains have become a support for the passengers till Delhi
रोहतक। एक्सप्रेस ट्रेनों में नवंबर के मध्य तक सीटें फुल हैं। दिवाली तक यात्रियों का ट्रेनों में सफर करना कठिनाई भरा होगा। स्टेशन पर इन दिनों पैसेंजर और डीएमयू ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। इसकी वजह रोहतक से गुजरने वाली सात से अधिक एक्सप्रेस और सुपर फास्ट ट्रेनों में भीड़ अधिक और सीट न होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में घर जाने वाले दूसरे प्रदेश के लोगों का रोहतक से लंबी दूरी वाली ट्रेनों में सफर करना मुश्किल भरा हो गया है। स्टेशन से गुजरने वाली पंजाब मेल, पातालकोट, हिमसागर एक्सप्रेस, श्रीनगर-नांदेड़ एक्सप्रेस, फिरोजपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस, नवयुग एक्सप्रेस, अवध आसाम एक्सप्रेस व गोरखधाम एक्सप्रेस में 11 नवंबर तक 50 से 90 वेटिंग चल रही है। ऐसे में यात्री या तो जनरल में सफर करने के लिए मजबूर हैं या दिल्ली तक पैसेंजर ट्रेनों का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

रोहतक स्टेशन से लंबी दूसरी वाली अधिकतर ट्रेनों में जगह नहीं होने की वजह से दूसरे प्रदेशों को जाने वाले यात्री दिल्ली स्टेशन पर पहुंच रहे हैं। स्टेशन पर सुबह से शाम तक दैनिक रूप में चलने वाली डीएमयू, एमईएमयू, पैसेंजर, इंटर सिटी व तिलक ब्रिज ट्रेनों में यात्रियों की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक देखी जा रही है। टिकट काउंटर पर भी त्योहार के चलते लंबी लाइन देखने के लिए मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर बार त्योहार पर ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। लंबी दूरी वाली ट्रेनों में दिवाली के बाद तक वेटिंग चल रही है। कुछ यात्री अभी से ही सामान्य ट्रेनों का सहारा लेकर दिल्ली तक पहुंचकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं। -बलराम मीना, स्टेशन अधीक्षक।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed