फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Exit Poll Results Updates Lok Sabha Election 2024 Bjp Congress SP Aap Party Seats Winning Prediction

Haryana Exit Poll 2024: भाजपा को नुकसान, फिर भी सीट ज्यादा, देखिए एग्जिट पोल्स के नतीजे

Sat, 01 Jun 2024 09:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला डिजिटल, हरियाणा
अमर उजाला डिजिटल, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 01 Jun 2024 09:22 PM IST
सार

Haryana  Exit Poll Result 2024 Lok Sabha Chunav News Updates:  हरियाणा में 2019 में भाजपा को दस की दस सीट मिल गई थी। इस बार हरियाणा में भाजपा को नुकसान देखने को मिल रहा है। सभी एग्जिट पोल में भाजपा की सीट तो जरूर घटी है, लेकिन फिर भी दस में से ज्यादा सीट भाजपा को जाती दिख रही है। 

विज्ञापन
Exit Poll Results Updates Lok Sabha Election 2024 Bjp Congress SP Aap Party Seats Winning Prediction
एग्जिट पोल 2024 हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का मतदान खत्म हो चुका है। मतदान खत्म होने के बाद हरियाणा समेत सभी राज्यों की सीटों के एग्जिट पोल्स सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन


हरियाणा में भाजपा को 2019 के मुकाबले काफी नुकसान देखने को मिल रहा है। वहीं कांग्रेस को लाभ हो रहा है। ज्यादा सीट भाजपा को ही आती दिख रही है। हरियाणा में इंडिया टुडे का एग्जिट पोल बता रहा है कि भाजपा को 6-8 सीट, इंडिया गठबंधन को 2-4 व अन्य को 0 सीट आ सकती हैं।
विज्ञापन



हरियाणा में टाइम्स नाउ - ईटीजी रिसर्च का एग्जिट पोल

  • बीजेपी: 7
  • इंडिया गठबंधन- 3
  • आईएनएलडी- 0
  • अन्य: 0


हरियाणा में रिपब्लिक भारत-मेट्राइज का एग्जिट पोल

  • भाजपा - 7-9
  • इंडी गठबंधन - 1-3
  • आईएनएलडी- 0
  • अन्य - 0


हरियाणा में जन की बात का एग्जिट पोल 
जन की बात के एग्जिट पोल के मुताबिक, हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटों में से भाजपा को 7 से 8 सीटें मिल रही हैं। वहीं इंडिया गठबंधन को 3-2 सीटें मिलती दिख रही है। आईएनएलडी और अन्य के खाते में कोई सीट नहीं आती दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़े कुछ इस प्रकार हैं...

  • भाजपा - 7-8
  • इंडी गठबंधन - 3-2
  • आईएनएलडी- 0
  • अन्य - 0


हरियाणा में इंडिया टीवी सीएनएक्स का एग्जिट पोल

  • भाजपा - 6-8
  • कांग्रेस - 2-4
  • आप - 0-0
  • अन्य - 0-0


न्यूज 24- दुडेज चाणक्या का एग्जिट पोल

  • हरियाणा- 10
  • भाजपा- 6
  • कांग्रेस+ - 4


ईटीजी रिसर्च के एग्जिट पोल का ये है अनुमान
हरियाणा की कुल सीटें 10, वोट शेयर अनुमान इस प्रकार हैं

  • बीजेपी: 48 फीसदी
  • कांग्रेस+: 41 फीसदी
  • अन्य: 11 फीसदी
  • हरियाणा में बीजेपी को छह  सीटें मिल सकती हैं।

जानें कौन कहां से मुकाबले का महारथी

Exit Poll Results Updates Lok Sabha Election 2024 Bjp Congress SP Aap Party Seats Winning Prediction
सोनीपत: भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल बड़ौली, कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी। - फोटो : संवाद
सोनीपत : कांग्रेस से सतपाल ब्रह्मचारी और भाजपा के राई के विधायक मोहन लाल बडौली के बीच आमने-सामने की टक्कर है।

Exit Poll Results Updates Lok Sabha Election 2024 Bjp Congress SP Aap Party Seats Winning Prediction
अशोक तंवर और शैलजा - फोटो : सोशल मीडिया
सिरसा (सुरक्षित) : कांग्रेस ने सैलजा व भाजपा ने कांग्रेस से आए पूर्व सांसद अशोक तंवर पर भरोसा जताया है।

Exit Poll Results Updates Lok Sabha Election 2024 Bjp Congress SP Aap Party Seats Winning Prediction
गुरुग्राम : राज बब्बर, राव इंद्रजीत सिंह। - फोटो : संवाद

गुरुग्राम : भाजपा से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत, कांग्रेस से राज बब्बर व जजपा से हरियाणवी गायक राहुल यादव मैदान में हैं।

Exit Poll Results Updates Lok Sabha Election 2024 Bjp Congress SP Aap Party Seats Winning Prediction
फरीदाबाद: कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर। - फोटो : संवाद
फरीदाबाद : भाजपा से केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व 5 बार विधायक रहे कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह के बीच टक्कर मानी जा रही है।

Exit Poll Results Updates Lok Sabha Election 2024 Bjp Congress SP Aap Party Seats Winning Prediction
दीपेंद्र हुड्डा। डॉ अरविंद शर्मा। - फोटो : @DeependerSHooda @drarvindksharma

रोहतक : कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और भाजपा से 2019 में जीते अरविंद शर्मा के बीच कांटे की टक्कर है।

Exit Poll Results Updates Lok Sabha Election 2024 Bjp Congress SP Aap Party Seats Winning Prediction
हिसार: कांग्रेस से जयप्रकाश, भाजपा से रणजीत चौटाला, जजपा से नैना चौटाला, इनेलो से सुनैना चौटाला। - फोटो : संवाद

हिसार : चौधरी देवीलाल परिवार से भाजपा के रणजीत चौटाला, जजपा की नैना व इनेलो की सुनैना चौटाला मैदान में हैं। मुख्य लड़ाई रणजीत व कांग्रेस के जयप्रकाश के बीच है।

Exit Poll Results Updates Lok Sabha Election 2024 Bjp Congress SP Aap Party Seats Winning Prediction
कांग्रेस प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा, भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल। - फोटो : संवाद

करनाल : करनाल में मनोहरलाल को युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा चुनौती दे रहे हैं।

Exit Poll Results Updates Lok Sabha Election 2024 Bjp Congress SP Aap Party Seats Winning Prediction
कुरुक्षेत्र: नवीन जिंदल, सुशील गुप्ता, अभय चौटाला - फोटो : संवाद

कुरुक्षेत्र : भाजपा के नवीन जिंदल, विपक्षी गठबंधन से आप के डॉ. सुशील गुप्ता व इनेलो से अभय चौटाला के बीच मुकाबला है।

Exit Poll Results Updates Lok Sabha Election 2024 Bjp Congress SP Aap Party Seats Winning Prediction
अंबाला : कांग्रेस प्रत्याशी वरुण चौधरी, भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया। - फोटो : संवाद @BantoKatariaBjp

अंबाला (सु.) : भाजपा की बंतो कटारिया व कांग्रेस के वरुण मुलाना में सीधी टक्कर है।  

Exit Poll Results Updates Lok Sabha Election 2024 Bjp Congress SP Aap Party Seats Winning Prediction
भिवानी-महेंद्रगढ़ : राव दान सिंह, चौधरी धर्मबीर सिंह। - फोटो : संवाद

भिवानी-महेंद्रगढ़ : कांग्रेस से अहीरवाल बेल्ट के राव दान सिंह व भाजपा से दो बार से जीत रहे चौधरी धर्मबीर सिंह के बीच रण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed