{"_id":"61d60b0a16e3fd124b49cfc8","slug":"exclusive-rohtak-news-rtk634934990","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना में स्वास्थ्य विभाग की 11 नई एंबुलेंस चलाने को रोडवेज ने भेजे 27 चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना में स्वास्थ्य विभाग की 11 नई एंबुलेंस चलाने को रोडवेज ने भेजे 27 चालक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीरज वर्मा
रोहतक। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की 11 नई एंबुलेंस को चलाने के लिए रोडवेज ने 27 चालकों को भेजा है। बुधवार को निदेशक राज्य परिवहन का आदेश आते ही रोहतक डिपो के 27 चालकों को दो माह के लिए स्वास्थ्य विभाग से संबद्ध कर दिया गया है। आदेश मिलते ही कुछ चालकों ने संबद्धता रुकवाने के लिए कवायद शुरू कर दी, वहीं कुछ चालक शाम तक ड्यूटी ज्वाइन करने स्वास्थ्य विभाग पहुंच गए।
सूत्रों के अनुसार, प्रदेश सरकार को स्वास्थ्य मंत्रालय से आठ बड़ी एंबुलेंस करीब एक माह पहले मिली हैं। तीन एंबुलेंस प्रदेश सरकार से मिल चुकी हैं। ये एंबुलेंस स्वास्थ्य विभाग में आकर खड़ी हो गई हैं। कुशल चालक नहीं होने की वजह से स्वास्थ्य विभाग के सामने इन एंबुलेंस को चलाने में दिक्कत हो रही थी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से राज्य परिवहन निदेशक के पास डिमांड भेजी गई थी। मामले की गंभीरता को देखकर निदेशक राज्य परिवहन ने बुधवार को प्रदेश के सभी डिपो महाप्रबंधक को तत्काल चालकों को स्वास्थ्य विभाग से दो माह के लिए संबद्ध करने के आदेश दिए। मुख्यालय से आदेश मिलते ही डिपो महाप्रबंधक दलबीर फौगाट ने तुरंत प्रभाव से 27 चालकों को स्वास्थ्य विभाग से संबद्ध करने के आदेश जारी कर दिए। आदेश में कहा गया है कि कर्मचारी तुरंत सिविल सर्जन कार्यालय में जांच करवाएं। कार्य निरीक्षक को सभी 27 चालकों को कार्यमुक्त करने के भी आदेश जारी कर दिए। यह आदेश जारी होते ही 27 चालकों में हलचल पैदा हो गई। कुछ चालकों ने इधर-उधर से दबाव बनाकर सूची से नाम हटवाने का प्रयास किया, मगर सफल नहीं हो सके। वहीं, कई चालकों ने तुरंत सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचकर जांच करवाई और ज्वाइनिंग करने पहुंच गए।
-------------------
जिला स्वास्थ्य विभाग की दौड़ेंगी 28 एंबुलेंस
जिला स्वास्थ्य विभाग के पास 28 एंबुलेंस हो गई हैं, जो कोरोना की तीसरी लहर में रोगियों को सेवाएं देंगी। सूत्रों के अनुसार अभी तक 17 एंबुलेंस थीं। 11 नई एंबुलेंस आने से संख्या 28 हो गई है।
विज्ञापन
----------------------
इन चालकों को स्वास्थ्य विभाग से किया संबद्ध
सतीश डी-234, कुलबीर डी-133, बसंत डी-49, चांद डी-203, जयभगवान डी-258, कुलदीप डी-364, रमेश डी-272, सुरेश डी-93, विरेंद्र डी-82, राजपाल डी-80, नरेंद्र डी-70, राजपाल डी-40, नरेंद्र डी-245, रजनीश डी-91, विजय डी-357, मनजीत डी-94, यशपाल डी-173, सतपाल डी-374, जागर डी-321, नरेश डी-358, देवेंद्र डी-138, संजय डी-292, जितेंद्र डी-266, अजयपाल डी-134, जगबीर डी-162, मनफूल डी-353, नवीन डी-156।
वर्जन
मुख्यालय से आदेश आते ही रोडवेज के 27 चालकों को तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य विभाग को दो माह के लिए भेजने के आदेश कर दिए हैं। यातायात प्रभारी को तय समय में इन चालकों को कार्य मुक्त करने के आदेश कर दिए हैं।
- दलबीर फौगाट, जीएम रोहतक डिपो
वर्जन
शासन से मिली नई एंबुलेंस को चलाने के लिए रोडवेज से चालक मांगे गए हैं। रोडवेज से भेजे गए चालक आ रहे हैं, जिनसे नई एंबुलेंस चलवाई जाएंगी।
- जेएस पूनिया, सिविल सर्जन रोहतक