{"_id":"a2440614077d6431ff995e17d710c5dc","slug":"ex-cm-says-public-want-old-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता कह रही, लौटा दो हमारे पुराने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता कह रही, लौटा दो हमारे पुराने
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 18 Nov 2015 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस में चल रही गुटबाजी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस में सिर्फ सोनिया और राहुल गांधी ही नेता हैं।
इसके अलावा अन्य सभी पदाधिकारी हैं और समय अनुसार ये बदलते रहते हैं। वहीं उन्होंने कहा, भाजपा सरकार की पंचायत चुनाव करने की मंशा ही नहीं है।
भाजपा सरकार का प्रजातंत्र में यकीन नहीं है। चुनाव टालने की नीयत से इस सरकार ने नई शर्तें लागू कर दी। उन्होंने कहा, जनता भाजपा सरकार के झूठे वायदों को समझ चुकी है।
अब वह पुराने दिन में लौटना चाह रही।
अपने आवास में एक प्रेस वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार का सबसे बड़ा कारण भाजपा का दिखाया गया झूठा सपना था।
झूठे वायदों से गुमराह हुई जनता झांसे में आ गई, लेकिन अब नाटक का पर्दा फांस हो चुका है। भाजपा को समझ चुकी जनता अब फिर कहने लगी है कि उन्हें उनके वहीं पुराने दिन लौटा दो।
गौरतलब है कि पूर्व सीएम मंगलवार लगातार दूसरे दिन रोहतक में उपस्थित रहे। उन्होंने शहर के कई कार्यक्रमों में शिरकत की।
वहीं बुधवार को करीब 11:30 पर पूर्व मुख्यमंत्री बहुअकबरपुर में नहर टूटने से प्रभावित फसल देखने और ग्रामीणों से मिलने जाएंगे। इस मौके पर पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा, पूर्व विधायक भारत भूषण बतरा, विधायक कलानौर शकुंतला खटक, जयदीप धनखड़, जे.के. मल्होत्रा, अजय सिंघानिया आदि उपस्थित रहे।