फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ex cm say we wiil see govt work then will protest

पहले सरकार का राजकाज देखेंगे, फिर विरोध जताएंगे: भूपेंद्र हुड्डा

Sun, 17 Nov 2019 08:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 08:57 PM IST
विज्ञापन
ex cm say we wiil see govt work then will protest
गुमड़ गांव में पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : Sonipat
गन्नौर (सोनीपत)। विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सरकार में इस बार कहीं की ईंट, कहीं का रोड़ा और भानुमति ने कुनबा जोड़ा वाली हालत है। अब यह देखना है कि यह भानुमति का कुनबा जुड़कर किस तरह से काम करता है। उन्होंने कहा कि वे पहले सरकार का राजकाज देखते हैं और उसके बाद भी उसका विरोध जताते हैं, क्योंकि गठबंधन की सरकार जनता से किए वादों को पूरा करती है तो वे उसकी खुलकर प्रशंसा करेंगे। लेकिन जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं किया गया तो सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाई जाएगी। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा रविवार को गुमड़ गांव में दलबीर सिंह की मां के निधन पर शोक जताने पहुंचे थे।
विज्ञापन

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जहां तक विपक्ष की भूमिका की बात है तो पहले सरकार कुछ काम करके दिखाएगी तो उसके बाद ही विपक्ष की भूमिका शुरू होगी, लेकिन सरकार को अपने मंत्री चुनने में इतना समय लग गया है तो प्रदेश में विकास कार्य किस तरह से कराए जाएंगे, उसका इससे ही अंदाजा लगता दिख रहा है। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में किसानों के साथ सरकार मजाक कर रही है और उनको फसल के पूरे दाम तक नहीं मिल रहे हैं। किसान की लागत लगातार बढ़ती जा रही है और सरकार उसे न्यूनतम समर्थन मूल्य तक नहीं दे रही है, जबकि किसान को मुनाफे के लिए एसएमपी से अधिक दाम मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जितनी दुर्दशा किसान की भाजपा की सरकार में हुई है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। धान, कपास, बाजरा और गन्ना उत्पादक किसान आज परेशान है, लेकिन उसकी फसल के लिए उचित दाम नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों का अब नसीहत देने का समय नहीं है, बल्कि उनको कुछ करके दिखाना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि विपक्ष का काम जनता की आवाज उठाने के साथ ही सरकार को सही रास्ता दिखाने का होता है। इस काम को कांग्रेस बखूबी करेगी। इसके लिए सदन से लेकर सड़क तक जनता की आवाज को उठाया जाएगा। इस दौरान पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, महेंद्र चोपड़ा, मनोज रिढाऊ, सुरेश भारद्वाज, जयपाल कादियान, हवा सिंह ठेकेदार, सतपाल धानक, सुरेश भुटानी, चाणक्य शर्मा, डाक्टर कुलबीर, मदान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed