{"_id":"61ccbc425f4cf85a6f774fe0","slug":"every-day-8-thousand-people-are-getting-vaccine-to-protect-against-corona-rohtak-news-rtk63426032","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजाना 8 हजार लोग लगवा रहे कोरोना से बचाव की वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजाना 8 हजार लोग लगवा रहे कोरोना से बचाव की वैक्सीन
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में टीका लगवाने के लिए कतार में लगे लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। कोरोना की तीसरी लहर के खौफ के कारण टीका लगाने वालों की संख्या एक हजार से आठ हजार प्रति दिन पहुंच गई है। दूसरी ओर कोरोना की इस लहर को रोकने के लिए
वैक्सीन नहीं लगवाने वाले यात्रियों का एक जनवरी से बस अड्डे में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। टिकट देते समय भी रोडवेज कर्मी वैक्सीन की पुष्टि करेंगे। इसके लिए बस अड्डे पर टीमें तैनात की जाएंगी।
नव वर्ष में सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश प्रतिबंधित और कोरोना की तीसरी लहर की खौफ लोगों को सताने लगा है। इस खौफ ने अब तक वैक्सीन लगवाने से दूरी बनाए हुए लोगों को टीकाकरण शिविरों के बाहर लाकर खड़ा कर दया है। हालात ये हैं कि सिविल अस्पताल समेत अन्य शिविरों के बाहर घंटों लोगों की कतार नजर आती हैं। जिले में रोजाना 8000 लोग वैक्सीन लगवा रहे हैं। पहले टीकाकरण दिन भर में मुश्किल से एक से डेढ़ हजार हो रहा था। शिविर को लेकर लोगों में भी खौफ की स्थिति बनी हुई है। इस कारण वे टीकाकरण केंद्रों का रुख करने लगे हैं।
विज्ञापन
प्रवेश द्वार पर ही होगी पूछताछ
कोरोना टीका लगवाए बगैर किसी भी यात्री को एक जनवरी से बस अड्डे पर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसके लिए गेट पर ही बैरियर पर तैनात कर्मी हर आने वाले यात्री से वैक्सीन लगवाने संबंधी पूछताछ करेंगे। वैक्सीन लगने की पुष्टि होने पर ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा बस स्टैंड के एडवांस टिकट विंडो व बसों में भी यात्री को टिकट देते समय रोडवेज कर्मी वैक्सीन की पुष्टि करेंगे। इसके लिए फोन पर आया मैसेज अथवा वैक्सीन लगने का प्रमाण पत्र दिखाना होगा। साक्ष्य बगैर प्रवेश प्रतिबंधित होगा। बस स्टैंड पर मास्क लगाना व सोशल डिस्टेंस का पालन करना होगा। कोविड गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
8657 को लगाई गई वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को भी लोगों को वैक्सीन लगाई। इसके लिए विभिन्न शिविर लगाए गए। यहां बुधवार को 8657 वैक्सीन डोज लगाई गई। इनमें से 3657 को पहली व 5000 को दूसरी डोज लगाई। दिन भर में 8657 वैक्सीन लगा गई। मंगलवार को 9833 व सोमवार को 10332 वैक्सीन डोज लगाई गई। विभाग अब तक 1271913 लोगों को वैक्सीन लगा चुका है।
कम पड़ा टीकाकरण के लिए स्टाफ
कोरोना के खौफ के बीच तेज हुई टीकाकरण की रफ्तार ने स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें भी बढ़ा दी है। इसमें सबसे बड़ी मुश्किल टीकाकरण शिविरों की बढ़ती संख्या को संभालना है। इन शिविरों के लिए टीकाकरण करने वाला स्टाफ कम पड़ रहा है। इसके लिए न केवल स्टाफ की छुट्टियां रद्द की गई हैं, बल्कि अतिरिक्त तौर पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगा कर टीकाकरण को सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
वर्जन:
टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ ली है। अब रोजाना औसतन 8000 लोगों को रोज टीके लगाए जा रहे हैं। महामारी की तीसरी लहर की आशंका के चलते संस्थाएं भी ज्यादा शिविर लगाने की मांग कर रही हैं। स्टाफ कम होने की वजह से ज्यादा शिविरों का आयोजन भी मुश्किल हो गया है। इस कारण कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर उन्हें अतिरिक्त ड्यूटी दी जा रही हैं।
- डॉ. परितेव सिंह, नोडल अधिकारी, टीकाकरण।
वर्जन:
बस अड्डे में प्रवेश के समय वैक्सीन लगा होने का मैसेज व दस्तावेज दिखाना होगा। बगैर मैसेज दिखाए किसी को भी प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क लगाना होगा। उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया जाएगा। वैक्सीन नहीं लगवाने वाले कर्मी को ड्यूटी पर नहीं लिया जाएगा। प्रत्येक कर्मी को वैक्सीन लगने की रिपोर्ट देनी होगी।
- दलबीर फौगाट, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो रोहतक।
मेगा शिविर में 230 को लगाई वैक्सीन
वाउटस फाउंडेशन वेटिकन इंस्टीट्यूट की ओर से पावर हाउस पर टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। यहां 230 को वैक्सीन लगाई गई। शिविर के आयोजक सुमित कौशिक ने बताया कि नेहा, राहुल मेहंदीरत्ता, प्रवीण राठी, कृष्ण बल्हारा, दीपक, अनिल, समीर, रवि के सहयोग से लगे इस शिविर में भाजपा जिला महामंत्री राजेश भालोठ मुख्य अतिथि रहे। किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकुमार सुनारिया, नवीन ढुल, सुरजीत जसिया मुख्य रूप से पहुंचे। इन्हें शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।