फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Even if you write the formula correctly in the numerical problem, you still get some marks.

Rohtak News: न्यूमेरिकल में दिए फॉमूले को सही लिखने पर भी मिलते हैं कुछ अंक

Mon, 12 Jan 2026 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Even if you write the formula correctly in the numerical problem, you still get some marks.
20.. सोनिया वर्मा, कमेस्ट्री ​शि​क्षिका, हिसार रोड राजकीय कन्या विद्यालय, रोहतक।
रोहतक। हिसार रोड स्थित राजकीय कन्या विद्यालय की केमिस्ट्री शिक्षिका सोनिया वर्मा बताती हैं कि विद्यार्थी केमिस्ट्री में अध्याय अनुसार एक शॉर्ट माइंड मैप और फ्लो चार्ट बनाकर तैयारी कर सकते हैं। अब 12वीं की केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) काफी आसान हो गई है। इसमें अब केवल 10 अध्याय हैं। पहले पुराने सिलेबस में 16 अध्याय होते थे। इन्हें तीन भागों में बांटा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रो केमिस्ट्री अध्याय से 9 अंक के पश्न आते हैं। विद्यार्थियों को इस अध्याय को अच्छे से तैयार करना चाहिए। इससे थ्योरिकल टॉपिक वेरिएशन ऑफ मोलर कंडक्टिविटी विद कंसंट्रेशन, कोहलराउश लॉ, फ्यूल सेल, लीड स्टोरेज बैटरी, कोरोजन थ्योरी और प्रोडक्ट ऑफ इलेक्ट्रोलिसिस महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन

सोनिया वर्मा ने बताया कि फिजिकल केमिस्ट्री के अध्याय-1, 2 व 3 में से न्यूमेरिकल अधिक आते हैं। सॉल्यूशन, इलेक्ट्रोकेमिस्ट्री व केमिकल काइनेटिक्स अध्याय सूत्र (फॉर्मूला) आधारित हैं। वहीं न्यूमेरिकल के लिए फैराडे लॉ, कोलराउश लॉ, गिब्स फ्री एनर्जी महत्वपूर्ण विषय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सॉल्यूशन अध्याय से परिभाषाएं और उदाहरण वाले प्रश्न आते हैं। जैसे आइडियल एंड नॉन आइडियल सॉल्यूशन, मोलरिटी, मोलैलिटी, पीपीएम, कोलिगेटिव प्रॉपर्टीज, वैन हॉफ फेक्टर। वहीं केमिकल काइनेटिक्स से यूनिट ऑफ रेट कॉन्टेंट, डेरिवेशन ऑफ स्यूडो फर्स्ट ऑर्डर एंड फर्स्ट ऑर्डर इंटीग्रेटेड रेट इक्वेशन, थ्योरिज और केमिकल रिएक्शन महत्वपूर्ण हैं।

उनका कहना है कि भौतिक रसायन (फिजिकल केमिस्ट्री) देख कर घबराएं नहीं, बस एक बार फॉर्मूला को एक साथ नोट कर लें। न्यूमेरिकल के लिए ध्यान दें कि आप दिए गए मान व फॉर्मूला सही लिख देते हैं तो भी कुछ अंक मिलते हैं।
न्यूमेरिकल की तैयारी के लिए एनसीईआरटी बुक व एनसीईआरटी उदाहरणों को ही फॉलो करें। बहुत अधिक इधर-उधर जाने की आवश्यकता नहीं है। सीमित समय में पहले इलेक्ट्रो केमिस्ट्री अच्छे से करें।
--------

रटने के बजाय लिखकर और तुलना करके याद करें
सोनिया वर्मा बताती हैं कि इनऑर्गेनिक (अकार्बनिक) केमिस्ट्री के अध्याय 4 व 5 में अध्याय 4 से डी और एफ ब्लॉक तत्व बहुत महत्वपूर्ण हैं। इसमें से पोटेशियम डाइक्रोमेट और पोटेशियम परमैंगनेट का निर्माण जरूर तैयार करें। वहीं ऑर्गेनिक (कार्बनिक) केमिस्ट्री से करीब 18 से 20 नेम रिएक्शन हैं। इन्हें रटने के बजाय लिखकर और तुलना करके याद करें। अंतर पहचानो वाले प्रश्न को एक साथ लिखें व फिर याद करें। कन्वर्जन वाले प्रश्न तभी करें जब आपका पूरा अध्याय अच्छे से तैयार हो गया हो और समझ आ गया हो। एल्डिहाइड, कीटोन अध्याय से 8 अंक के प्रश्न आते हैं।


----------
इलेक्ट्रो केमिस्ट्री, कीटोन और कार्बोक्सिलिक अम्ल से आते हैं अधिक अंक

सोनिया वर्मा ने बताया कि सॉल्यूशन अध्याय से 7 अंक, इलेक्ट्रो केमिस्ट्री से 9 अंक, केमिकल काइनेटिक्स से 7 अंक, डी और एफ- ब्लॉक एलिमेंट से 7 अंक, कोऑर्डिनेशन कंपाउंड से 7 अंक, हैलोएल्केन और हैलोएरीन से 5 अंक, अल्कोहल, फिनोल और ईथर से 6 अंक, एल्डिहाइड, कीटोन और कार्बोक्सिलिक अम्ल से 8 अंक, अमीन्स से 6 अंक और बायोमोलेक्यूल्स अध्याय से 7 अंक के सवाल पूछे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed