{"_id":"68c704421d3328ea230f1b8f","slug":"even-after-four-days-the-accused-in-titauli-firing-case-is-still-absconding-rohtak-news-c-17-roh1020-727153-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: टिटौली गोलीकांड में चार दिन बाद भी आरोपी गिरफ्त से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: टिटौली गोलीकांड में चार दिन बाद भी आरोपी गिरफ्त से बाहर
विज्ञापन
रोहतक। टिटौली गांव के प्रॉपर्टी डीलर नरेश को पार्टी में बुलाकर गोली मारने वाले आरोपी चार दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। जांच टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है मगर उनका सुराग नहीं लगा है।
सदर थाना क्षेत्र के टिटौली गांव में 11 सितंबर की रात करीब 12 बजे प्रॉपर्टी डीलर नरेश को पार्टी में बुलाकर गांव के ही जोगेंद्र, अनिल व नरेंद्र ने गोली मार दी थी। गोली लगने के बाद भी नरेश खुद ही कार चलाकर निजी अस्पताल पहुंचे थे। वहां से उनको चिकित्सकों ने रेफर कर दिया था।
वहीं, नरेश की हालत में सुधार होने के बाद उनके बयान पर सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई हैं मगर चार दिन बाद भी तीनों टीमों के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन
वर्जन
पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -सुरेंद्र कुमार, प्रभारी, सदर थाना।