फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Etawah youth shot dead in Rohtak

इटावा के युवक की रोहतक में गोली मारकर हत्या

Fri, 08 Oct 2021 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Etawah youth shot dead in Rohtak
सुनील कुमार। फाइल फोटो
यूपी के इटावा जिला निवासी युवक सुनील (28) की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। उसका शव रोहतक के शिमली-भंभेवा रोड पर सड़क किनारे कार में मिला। मृतक गुुरुग्राम की पॉली बैग निर्माण कंपनी के मालिक के ड्राइवर के तौर पर काम करता था। उसके पिता ने शिवाजी कॉलोनी थाने में अज्ञात के खिलाफ रंजिश के चलते हत्या का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक यूपी के इटावा स्थित उदयपुर कलां, तहसील ताखा निवासी शिवरत्न सिंह ने दी शिकायत में बताया कि उसके दो लड़के हैं। बड़ा लड़का सुधीर है, जबकि छोटा 28 वर्षीय सुनील कुमार था। आठ साल से सुनील गुरुग्राम के सेक्टर 10 निवासी ठाकुर प्रसाद शुक्ला के पास ड्राइवर की नौकरी करता था। साथ ही रहने के लिए गुरुग्राम के पास जटौला गांव में किराये पर मकान ले रखा था। बुधवार को वह कंपनी के काम से रोहतक आया था। शाम करीब 7 बजे कंपनी से सूचना मिली कि सुनील से संपर्क नहीं हो रहा है। वह अपने साले सुरेश कुमार के साथ बेटे को तलाश करते रोहतक पहुंचे। रोहतक पहुंचकर वीरवार को पता चला कि उसके बेटे सुनील की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी है। शव शिमली से भंभेवा गांव की तरफ जाने वाली सड़क पर खड़ी कार में पड़ा है।
विज्ञापन

जेब में मिले 23 हजार रुपये, एटीएम कार्ड, लूट की आशंका नहीं
पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर पहुंचकर जब जांच पड़ताल की तो कार की पिछली सीट पर सुनील का शव पड़ा था। उसके सीने में गोली मारी गई है। साथ ही जेब में मिले पर्स में 23 हजार की नकदी, एटीएम कार्ड, अंगूठी, घड़ी व दूसरा सामान सुरक्षित मिला था। गाड़ी में मोबाइल टूटा मिला है। जांच से लग रहा है कि सुनील की दूसरी जगह हत्या की गई। इसके बाद शव कार में डालकर रात के अंधेरे में लाया गया। इसके बाद हत्यारे सड़क किनारे शिमली गांव से आगे छोड़कर फरार हो गए। मरने से पहले सुनील ने हमलावरों का मुकाबला किया है, क्योंकि उसके कपड़े फटे हुए हैं। मृतक के पिता को शक है कि किसी ने रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरा बेटा आठ साल से गुरुग्राम में रह रहा था। लूट के बाद हत्या की संभावना नहीं लग रही है। किसी ने रंजिश के चलते ही उसकी हत्या की है।
- शिवरत्न, मृतक सुनील का पिता
प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि किसी ने हत्या करके शव शिमली गांव के पास सड़क किनारे कार में छोड़ दिया था। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। कार बुधवार शाम से ही सड़क किनारे खड़ी थी। किसी ने सुबह सूचना दी। अब मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच कर वारदात का सुराग ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं।
- इंस्पेक्टर बलवंत सिंह, थाना प्रभारी, शिवाजी कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed