{"_id":"6a5be7c6c29bc2b19006df6c","slug":"equipment-worth-44-lakh-stolen-from-hospital-accused-arrested-rohtak-news-c-17-roh1019-890241-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अस्पताल से 44 लाख रुपये के उपकरण चोरी, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अस्पताल से 44 लाख रुपये के उपकरण चोरी, आरोपी गिरफ्तार
Sun, 19 Jul 2026 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। सनसिटी स्थित पोजीट्रोन अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर से 44 लाख रुपये के उपकरण चोरी हो गए हैं। अस्पताल प्रबंधन ने इस चोरी का शक गोहाना रोड निवासी अपने टेक्नीशियन गौतम पर जताया है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे 4 दिन की रिमांड पर भेज दिया है।
अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल यादव ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 3 जुलाई को ऑपरेशन थिएटर की दो किट के उपकरण चोरी हुए। चोरी हुए उपकरणों की कुल कीमत 44 लाख रुपये है। इनमें 430 डिग्री वाली दो टेलीस्कोप भी शामिल थीं। एक टेलीस्कोप की कीमत 3.85 लाख रुपये है। वारदात के बाद अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। फुटेज में आरोपी टेक्नीशियन 3 जुलाई की रात 2 से 3 बजे के बीच अस्पताल से बाहर जाता दिखा।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल यादव ने गौतम से पूछताछ की। पूछताछ में गौतम ने चोरी की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि उसने ओटी की किट के उपकरण 5 जुलाई को दिल्ली में बेच दिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी गौतम को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया गया जिसे 4 दिन की रिमांड पर भेज दिया।
कमलजीत सिंह, अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी