{"_id":"fa5bd02db721da6f43b77298cf01d5a1","slug":"engeering-and-vmit-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग और वीआईएमटी में हड़ताल पर कर्मचारी, पढ़ाई पर ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियरिंग और वीआईएमटी में हड़ताल पर कर्मचारी, पढ़ाई पर ब्रेक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 20 Dec 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्य इंजीनियरिंग और वीआईएमटी के कर्मचारी शनिवार को भी हड़ताल पर डटे रहे।
कर्मचारियों ने एकजुट होकर चेतावनी दी है कि उन्हें आश्वासन नहीं, समाधान चाहिए। समाधान के बाद ही हड़ताल खत्म की जाएगी।
बता दें कि संस्था के स्कूल-कॉलेजों से कर्मचारियों को बाहर निकालने के बाद इंजीनियरिंग कॉलेज में चार दिन पूर्व हड़ताल शुरू हुई थी, जबकि वीआईएमटी (वैश्य इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेकभनोलॉजी) के कर्मचारियों ने मौखिक निर्देश मिलने के बाद ही हड़ताल शुरू कर दी थी।
शनिवार को भी कॉलेजों में हड़ताल रही। इस दौरान कर्मचारी नेता सज्जन कुमार ने कहा कि डीसी ने समाधान का आश्वासन तो दे दिया, लेकिन जब तब समाधान नहीं होगा हड़ताल जारी रहेगी। कोई भी कर्मचारी पीछे नहीं हटेगा। हड़ताल के दौरान कॉलेज में भी तालाबंदी रही।
इक्का दुक्का छात्र कॉलेज में पहुंचे, लेकिन हड़ताल जारी होने की सूचना के बाद बैरंग लौट गए। उधर, हड़ताल के चलते दिसंबर के आखिर में शुरू होने वाली इंजीनियरिंग और एमबीए फाइनल की सेमेस्टर परीक्षाओं पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। हालांकि अभी तक यूनिवर्सिटी की तरफ से डेटशीट जारी नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि कर्मचारियों की हड़ताल का असर इन परीक्षाओं पर भी पड़ सकता है।