फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Employees will be on strike on 21st and 21st

Rohtak News: 21 व 21 को हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी

Sat, 10 Aug 2024 07:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 10 Aug 2024 07:30 AM IST
विज्ञापन
Employees will be on strike on 21st and 21st
कर्मचारियों को संबोधित करते राज्य उप महासचिव सुनील कुमार।
बहादुरगढ़। सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ 21 व 22 अगस्त को दो दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल होगी। 20 अगस्त को प्रदेश के सभी शहरों में मशाल जुलूस निकाला जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले प्रदेश की पालिकाओं का कर्मचारी 12 व 13 अगस्त को प्रदेश की जनता के बीच जाकर पर्चे वितरण कर सरकार की कर्मचारी विरोधी व जन विरोधी नीतियों का उजागर करेगा। यह घोषणा नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य उप-महासचिव सुनील कुमार चंडालिया ने नगर परिषद बहादुरगढ़, नगर पालिका बेरी व नगर परिषद झज्जर के कर्मचारियों की राव तुलाराम पार्क में बैठक लेते हुए किया।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के संगठनकर्ता राजपाल ने की।मंच का संचालन जिला प्रधान राजेंद्र तुषामड़ ने किया। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य उप महासचिव सुनील कुमार चंडालिया ने कहा कि प्रदेश सरकार 10 साल के कार्यकाल में पालिकाओं के कर्मचारियों की एक भी समस्या का समाधान नहीं कर पाई है। कर्मचारी अपनी मांगे मनवाने के लिए आंदोलन पर है। आंदोलन के दबाव में आकर प्रदेश सरकार संघ के प्रतिनिधि मंडल से बात करती है और सारी मांगों पर समझौता करती है लेकिन समझौता करने के बाद भी मानी गई मांगों को लागू नहीं करती है। चंडालिया ने सरकार को चेताया कि विधानसभा के चुनाव से पहले संघ द्वारा दिए गए मांग पत्र का समाधान 20 अगस्त तक नहीं किया गया तो संघ के घोषित आंदोलन के तहत 21 व 22 अगस्त की हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल में तब्दील कर दिया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी। इस मौके पर वरिष्ठ उप प्रधान लीलाराम, कुलदीप, अमित, अजय, मुकेश दरोगा, नंदराम, सरोज, सुनीता, पुष्पा, नगरपालिका बेरी प्रधान प्रदीप, मनोज, सोनू, धर्मबीर, पवन, कमलेश, नगरपरिषद से इकाई सचिव विकास, गौरव, बबली, कमलेश, मनीषा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed