{"_id":"64ed0287fe03a84cb70141b6","slug":"employees-of-four-districts-shouted-for-15-demands-rohtak-news-c-17-roh1018-233710-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: चार जिलों के कर्मचारियों ने 15 मांगों को लेकर भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: चार जिलों के कर्मचारियों ने 15 मांगों को लेकर भरी हुंकार
विज्ञापन
रोहतक। ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने सोमवार को जोनल धरना प्रदर्शन राजीव गांधी विद्युत भवन पर किया। इसकी अध्यक्षता राज्य सचिव बंसीलाल ने की। इस दौरान रोहतक के अलावा पानीपत, झज्जर, सोनीपत के कर्मचारियों ने 15 मांगों को लेकर आवाज उठाई।
विरोध प्रदर्शन का संचालन कर्मबीर सिवाच राज्य सचिव ने किया। कर्मचारियों ने एक सुर में पुरानी पेंशन नीति लागू करने, कौशल रोजगार निगम को पूर्ण रूप से भंग करके स्थायी रोजगार का प्रबंध करने, समान काम समान वेतन लागू करने, वेतन और पदोन्नति विसंगतियों को दूर करने की मांग रखी। इसके अलावा परिवार पहचान पत्र (पीपीपी), ठेका प्रथा, निजीकरण की नीतियों पर रोक लगाई जानी चाहिए। साथ ही कहा कि सातवें वेतन आयोग की अनुशंसा अनुसार एचआरए भत्ते की वृद्धि की जाए। बिजली निगम में जोखिम भत्ता पांच हजार दिया जाए और बिजली कर्मचारियों को फ्री यूनिट 500 की जाए। इसके अलावा बिजली निगमों में कैशलैस स्कीम लागू की जाए और अनुकंपा के आधार पर नौकरी के लिए वर्ष 1990 की पाॅलिसी लागू की जाए। लंबित पदोन्नति शीघ्र करने और 25 हजार से अधिक कनेक्शन वाली सब डिविजनों में नए पद शीघ्र स्वीकृत करने की मांग रखी गई है। सभी ने गलत तरीके से किए गए चार्ज शीट, नोटिस हटाने जाने की भी मांग रखी गईं।
इस अवसर पर प्रभु दयाल, रामबीर, मंजीत बजाड, बंसीलाल, लोकेश, रविन्द्र दलाल सहित सभी सर्कल सचिव, यूनिटों के पदाधिकारियों और सब यूनिटों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।