फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Emergency department shift, glucose being administered to patients on table

Rohtak News: आपातकालीन विभाग शिफ्ट, मरीजों को मेज पर लगा रहे ग्लूकोज

Tue, 16 Sep 2025 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Emergency department shift, glucose being administered to patients on table
10 निर्माण कार्य के कारण 21 नंबर वार्ड में बनाई गई इमरजेंसी। संवाद
रोहतक। नागरिक अस्पताल के सुंदरीकरण के लिए किया जा रहा निर्माण कार्य रफ्तार पकड़ गया है। वीआईपी व कायाकल्प जांच टीम के आगमन की सूचना के बाद रविवार को कर्मचारी देर-रात तक काम में जुटे रहे। निर्माण कार्य निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए इमरजेंसी कमरा नंबर 21 में शिफ्ट कर दी गई है। इसके चलते मरीजों को मेज पर रही ग्लूकोज लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन


---------

इमरजेंसी विभाग हुआ शिफ्ट
मंत्री के दौरे की तैयारियों के चलते अस्पताल प्रशासन ने आपातकालीन विभाग को अस्थायी रूप से 21 नंबर कमरे में शिफ्ट कर दिया। इस वजह से मरीजों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि मरीजों को बेड के बजाय मेज पर ही ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन


---------

पुरानी टाइलों और पेंट पर फोकस

अस्पताल में फर्श पर लगी पुरानी टाइलों को दोबारा चमकाया जा रहा है। इमारत को आकर्षक दिखाने के लिए नए पेंट से सजाया जा रहा है। ओपीडी के बाहर नई टाइलें लगाई जा रही हैं। वहीं अस्पताल के मुख्य द्वार और बाहरी हिस्से को भी नया रूप दिया जा रहा है। यह देखने में आकर्षक लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

ख्य द्वार पर नया वाटर कूलर तक लगाया

अस्पताल परिसर के मुख्य द्वार पर नया वाटर कूलर तक लग चुका है। दवा खिड़की के पास क्यारियों में पौधे लगाए गए हैं। जगह-जगह सफाई अभियान चलाकर घास और झाड़ियां हटाई गई हैं। परिसर को आकर्षक बनाने के लिए अतिरिक्त लाइटें भी लगाई जा रही हैं।

-------

मरीजों को हो रही परेशानी

अचानक तेज हुए इन कार्यों से मरीजों को इलाज में परेशानी उठानी पड़ रही है। जहां इलाज के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची, वहीं मरीजों को बेड की बजाय मेज पर ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है।


----------

कायाकल्प टीम के आगमन की सूचना के बाद पकड़ी रफ्तार

डॉक्टरों ने बताया कि सोमवार को कायाकल्प की टीम नए निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए अस्पताल आने वाली थी। किसी कारणवश सोमवार को टीम नहीं आई। इससे निर्माण कार्य पूरा करने के लिए और समय मिल गया। इस कारण ही कर्मचारियों से देर रात तक काम कराया गया था।

10 निर्माण कार्य के कारण 21 नंबर वार्ड में बनाई गई इमरजेंसी। संवाद

10 निर्माण कार्य के कारण 21 नंबर वार्ड में बनाई गई इमरजेंसी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed