फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Embezzlement of 13 and a half lakh in postal department, taking installment from depositors and not depositing it in their account

डाक विभाग में साढ़े 13 लाख का गबन, जमाकर्ताओं से किस्त लेकर उनके अकाउंट में जमा नहीं की

Sat, 25 Sep 2021 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Embezzlement of 13 and a half lakh in postal department, taking installment from depositors and not depositing it in their account
सुकन्या समृद्धि योजना की साढ़े 13 लाख रुपये की राशि के गबन का मामला सामने आया है। डाकघर रोहतक मंडल के अधीक्षक डीवी सैनी ने फरमाणा शाखा के तत्कालीन डाकपाल नवीन के खिलाफ महम केस दर्ज करवाया है। पुलिस के मुताबिक डाकघर अधीक्षक डीवी सैनी ने दी शिकायत में बताया कि जींद के हथवाला निवासी नवीन डाकघर फरमाणा शाखा में डाकपाल के तौर पर तैनात थे, जो अब हिसार मंडल के उप डाकघर ऐलनाबाद में डाकिया के तौर पर कार्यरत हैं। साल 2013 से 2020 तक सुकन्या समृद्धि खातों व डी/एसबी के खातों में फरमाणा शाखा में 13 लाख 49 हजार 700 रुपये का गबन किया गया। आरोपी ने जमाकर्ताओं से उनके द्वारा खोले गए सुकन्या समृद्धि लेखा, बचत बैंक खाता तथा आवर्ती जमा खातों में जमा करने के लिए दी गई राशि ली, लेकिन विभाग के पास जमा नहीं करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed